KBP Times

मिडिल ईस्ट का युद्ध खत्म होगा! ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत

Middle East war

Middle East war:अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिन के सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर हमले किए जा सकते हैं, जिसकी तैयारी इजरायल और अमेरिका ने कर ली है. अगर समझौता होता है तो पहले 45 दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा, उसके बाद स्थायी शांति समझौते पर बातचीत की जाएगी. इस बातचीत में मिस्त्र, पाकिस्तान और तुर्किये मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. अगले 48 घंटों में डील के लिए आखिरी मौका है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्टर ठिकानों पर हमले की योजना तैयार कर रखी है. फिलहाल ईरान होर्मुज स्ट्रेट और अपने परमाणु कार्यक्रम जैसे अहम मुद्दों पर रियासत देने के मूड में नहीं दिख रहा है.

ईरान के लिए ट्रंप ने बढ़ाई डेडलाइन?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए समझौता करने या फिर बुनियादी ढांचों पर हमला करने के लिए दी गई अपनी निर्धारित डेडलाइन को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट दिवस और ब्रिज दिवस दोनों एक साथ मनाए जाएंगे. ऐसा पहले कभी नहीं होगा. पागलो, होर्मुज खोल दे, वरना नरक में रहोगे-बस देखते रहो. ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए कहा कि हमारी स्थिति मजबूत है उस देश को पुनर्निर्माण में 20 साल लगेंगे.

यह भी पढ़ें: बंगाल में PM मोदी ने दी गारंटी, ‘अन्याय खत्म होगा, टीएमसी के पापों का हिसाब लिया जाएगा’

ईरान ने ट्रंप की धमकियों पर क्या कहा?
ईरानी संसद स्पीकर एमबी गालिबाफ ने ट्रंप की धमकियों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि युद्ध अपराधों से आपकों कुछ हासिल नहीं होगा. उनका वास्तविक समाधान ईरानी लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और खतरनाक खेल को समाप्त करना है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul gandhi on dharna

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर राहुल गांधी पहुंचे थाने, धरने पर बैठे

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

2

2