KBP Times

” भारत के बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान…” AI इम्पैक्ट समिट में बोले गूगल-अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई

Sundar Pichai

India AI Impact Summit 2026: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है. यह समिट ग्लोबल लेवल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भारत की रणनीति और नेतृत्व की दिशा तय करने वाला अहम मंच माना जा रहा है. AI इम्पैक्ट समिट को गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है. हर बार जब मैं आता हूं, तो बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं और आज भी कुछ अलग नहीं है.

सुंदर पिचाई ने बताया कि जब मैं स्टूडेंट था, तो मैं अक्सर चेन्नई से IIT खड़गपुर तक कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन लेता था. वहां जाने के लिए हम विशाखापत्तनम से गुजरते थे. मुझे याद है कि यह एक शांत और मामूली तटीय शहर था जो संभावनाओं से भरा हुआ था. अब उसी शहर में, गूगल एक फुल-स्टैक AI हब बना रहा है, जो भारत में हमारे15 बिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है.

“रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था”
वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने AI इम्पैक्ट समिट में अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस शानदार शहर में, इस शानदार देश में हमारा स्वागत करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. प्रधानमंत्री आपके द्वारा होस्ट किए गए इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट में आकर बहुत अच्छा लग रहा है. 10 साल पहले मुंबई में एक रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था. कोई पता नहीं, कोई कागज़ात नहीं, कोई एक्सेस नहीं और आज वही वेंडर अपने फोन पर पेमेंट लेता है.

यह भी पढ़ें: इंदौर के बाद हरियाणा के पलवल में गंदे पानी से मौतों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस बोली- लापरवाही से जानें जा रही…

“भारत ने उन्हें गलत साबित कर दिया”
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आगे कहा कि मैंने मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर की कहानी से शुरुआत की थी. 10 साल पहले दुनिया ने भारत से कहा था कि 1.4 बिलियन लोगों को डिजिटल इकॉनमी में नहीं लाया जा सकता. भारत ने उन्हें गलत साबित कर दिया. AI का भविष्य वे लोग बनाएंगे जो इनोवेशन और ज़िम्मेदारी, टेक्नोलॉजी को इंसानियत के साथ जोड़ेंगे और भारत और फ्रांस मिलकर इस भविष्य को बनाने में मदद करेंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

2

2