KBP Times

इंदौर के बाद हरियाणा के पलवल में गंदे पानी से मौतों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस बोली- लापरवाही से जानें जा रही…

Kumari Selja

Haryana Mysterious Disease: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद हरियाणा के पलवल जिले के छांयसा गांव में भी संक्रमित पानी से कई लोगों की जान चली गई है. पिछले दो हफ्तों में यहां 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. गांव के लोग इन दिनों डर और चिंता के माहौल में जी रहे हैं. कांग्रेस ने मौतों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदारी ठहराया है. कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने छांयसा गांव में गंदे पानी से हुई मौतों पर कहा कि सदन में खड़े होकर ये(भाजपा) लोग बड़े-बड़े नारे लगाते हैं कि ‘हर घर जल’ लेकिन हर जगह हालात ऐसे हैं, चाहें इंदौर की बात हो या हरियाणा में कई जगहों पर पीने का पानी प्रदूषित हो रहा है. पलवल में भी कितने लोगों की जान गई है. सरकार कर क्या रही है? आम नागरिक का जीवन खतरे में है.

कुमारी शैलजा ने आगे कहा कि सरकार इस तरह के खतरों की बात क्यों नहीं करती? भाजपा की सरकार बताए, डबल इंजन की सरकार बताए कि क्यों उनकी लापरवाही से लोगों की जानें जा रही हैं. ‘हर घर जल’ कहां गया वो जल क्या हमारे लोगों को प्रदूषित जल ही मिलना है, जिससे लोगों की जान जाए. सरकार इस बात का जवाब दे.

“नल में ज़हर, सत्ता बेअसर”
इससे पहले कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि नल में ज़हर, सत्ता बेअसर, पानी में कहर, सरकार बेख़बर. अमृत का दावा, हकीकत में ज़हर का असर. हरियाणा के पलवल के छायंसा गांव में सिर्फ 15 दिनों में 15 मौतें, जिनमें 6 मासूम बच्चे भी शामिल. क्या ये है ‘अमृत काल’ या ‘मृत्यु जाल’. 107 पानी के सैंपल लिए गए, 23 फेल. कई नमूनों में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, यानी मल-मूत्र से दूषित पानी. क्लोरीनेशन ही नहीं हुआ, बिना शुद्धिकरण के पानी लोगों के घरों तक पहुंचा. हकीकत ये है कि 1,500 लोगों की स्क्रीनिंग, 800 ओपीडी जांच, 210 ब्लड सैंपल, सामने आए हेपेटाइटिस B और C के मामले, गांव में लोग बुखार, पीलिया, उल्टी और पेट दर्द से जूझते रहे और प्रशासन सोता रहा.

यह भी पढ़ें: अजित पवार के प्लेन हादसे को लेकर विधायक रोहित पवार का बड़ा दावा, कहा- पायलट का इस्तेमाल कर घटना…

“हरियाणा की जनता हिसाब मांग रही है”
सुरजेवाला ने आगे लिखा कि सवाल गूंज रहा है, अगर पानी ही ज़हर बन जाए तो जीवन कैसे बचेगा? क्या गरीबों और किसानों की बस्ती में रहने वालों की जान सस्ती है? किसकी लापरवाही से 12 घरों के चिराग बुझ गए? ये सिर्फ बीमारी नहीं, ये बदइंतज़ामी की पराकाष्ठा है. ये जल-जनित जनसंहार है. हरियाणा की जनता हिसाब मांग रही है साफ पानी दो, जिम्मेदारों पर FIR करो, दोषियों को सज़ा दो. इसके साथ ही सुरजेवाला ने सवाल खड़े किए कि पानी गंदा क्यों था? व्यवस्था अंधी क्यों थी? और सत्ता चुप क्यों है?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

2

2