KBP Times

होर्मुज में डूबा गुजरात का जहाज, कोस्टगार्ड ने 14 क्रू मेंबर्स को बचाया, विदेश मंत्रालय बोला- हमला मंजूर नहीं…

Iran US War

Iran US War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान में जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है. होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 मई को हाजी अली नाम का जहाज ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, इसी दौरान मिसाइल जैसा हथियार और कोई ड्रोन उससे टकरा गया, जिससे जहाज में आग लग गई. हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया. बता दें कि इससे पहले गुजरात के द्वारका का एक और मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी अमेरिका और ईरान नेवी के बीच फायरिंग का शिकार हुआ था.

गुजरात के द्वारका निवासी जहाज मालिक सुल्तान अहमद अंसार ने इस बात की पुष्टि की है कि MSV हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था. अल सुबह साढ़े 3 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया. क्रू मेंबर्स ने बताया कि किसी विस्फोटक के टकराने की आवाज सुनाई दी थी. इस आवाज के बाद जहाज में आग लग गई. क्रू मेंबर्स लाइफ बोट की मदद से जहाज से बाहर निकले.

“जहाज पर हमला मंजूर नहीं”
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमले के बाद बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा कि भारतीय जहाजों पर हमला मंजूर नहीं. वहीं मंत्रालय की ओर से क्रू मेंबर्स वाले बचाने के लिए ओमान सरकार का धन्यवाद किया. स्टेटमेंट में कहा गया कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित है.

इजरायल-अमेरिका पर गैरकानूनी हमले का आरोप
वहीं दिल्ली में BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मौजूदा तनाव पर बात की. उन्होंने इजरायल और अमेरिका पर ईरान के खिलाफ गैरकानूनी हमले करने का आरोप लगाया. अराघची ने कहा तेहरान की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है. उन्हें ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा.

यह भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- ‘अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं…’

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2