KBP Times

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- ‘अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं…’

Iran-US Tension:

Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमी निया ने बुधवार को साफ तौर पर कहा है कि अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं है. ईरान की सेना पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि अमेरिका के साथ युद्धविराम काफी कमजोर है. होर्मुज के पूर्वी हिस्से को ईरान की नौसेना संभाल रही है तो वहीं पश्चिम हिस्से पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी संभाल रही है. वो अपने दुश्मनों को किसी भी मकसद में सफल नहीं होने देंगे. मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मौजूद कई इक्विपमेंट तबाह कर दिए गए हैं.

ईरानी प्रवक्ता अकरमी निया ने अपनी सैन्य ताकत की तारीफ करते हुए अमेरिका इजरायल को चेतानवी दी है कि अभी उन्हें हमारी क्षमताओं का सही अंदाजा नहीं है.

भारत आ रहे LPG टैंकर ने पार किया होर्मुज
ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच LPG जहाज MV सनशाइन होर्मुज को सुरक्षित तरीके से पार करता हुआ आगे बढ़ रहा है. भारतीय नौसेना के अलावा कई एजेंसियां इस जहाज को सुरक्षा प्रदान कर रही है. सनशाइन होर्मुज 15वां LPG जहाज है, जिसे तनाव के बीच सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया. ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी हुई है. बता दें कि दुनिया की करीब 20 प्रतिशत तेल सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरती है.

ईरान में शाहेद ड्रोन की परेड
ईरान में सरकार समर्थक रैलियों के दौरान रंग-बिरंगे शाहेद-136 ड्रोन की सड़कों पर परेड निकाली गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में ड्रोन को वाहनों पर रखकर घुमाया गया. रैली में शामिल लोगों ने इस्लामिक रिपब्लिक और ईरानी सेना के समर्थन में नारे लगाए. शाहेद-136 ड्रोन को लंबी दूरी के हमलों के लिए जाना जाता है और यह रूस-यूक्रेन युद्ध में भी चर्चा में रहा है.

यह भी पढ़ें: चीन के साथ अमेरिका की 9 लाख करोड़ की बोइंग विमान डील संभव, Trump ने कहा था चीन की मदद की जरूरत नहीं

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2