KBP Times

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म टीजर पर बवाल, यूपी डिप्टी CM पाठक के अनुरोध पर केंद्र ने हटवाया टाइटल

Ghuskhor Pandat Controversy

Ghuskhor Pandat Controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्म घूसखोर पंडत का टीजर सामने आने के बाद से ही देशभर में हंगामा खड़ा हो गया था. राजनीतिक पार्टियों और ब्राह्मण संगठनों ने इसे समाज का अपमान बताया है. मामले पर ज्यादा विवाद बढ़ा तो यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार ने फिल्म के शीर्षक को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं. जिसको लेकर डिप्टी सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कहा कि पंडित शब्द विद्वता और त्याग का प्रतीक रहा है, ब्राह्मणों का योगदान राष्ट्र निर्माण में प्रथम पंक्ति में रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ब्राह्मण समाज को अनुचित तरीके से इंगित कर आगामी समय में रिलीज को प्रस्तावित घूसखोर पंडत शीर्षक फिल्म जो कि वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली थी, जिसके संबंध में मेरे द्वारा भारत सरकार से फिल्म के शीर्षक को हटाने का अनुरोध किया गया था.

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने मेरे अनुरोध को स्वीकार करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शीर्षक को हटाने के सख्त निर्देश जारी करते हुए भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर इस तरह की अनुचित टिप्पणी को फिल्मों, वेब सीरीज एवं अन्य माध्यमों में अमल में न लाए जाने के निर्देश दिए हैं. जिससे सामाजिक विद्वेष पनपता हो. मैं इस मांग को स्वीकार करने पर भारत सरकार का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं.

“जातिगत टिप्पणी करना असंवैधानिक भी है”
घूसखोर पंडत विवाद पर भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि किसी सीरीज़ को प्रचलित करने के लिए इस तरह की असंवेदनशील बात करना या लिखना, वो भी एक ऐसे समाज के बारे में जिसने हमेशा इस पूरी दुनिया में सनातन समाज को जीवित रखा है ठीक नहीं है. हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां बहुत ज्यादा जातिगत टिप्पणी करना असंवैधानिक भी है. मुख्यमंत्री ने सीरीज़ के निर्माताओं के खिलाफ जो FIR करवाने का निर्णय लिया है, मैं इसका स्वागत करती हूं.

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पूछे 5 सवाल, जानें क्या कहा? 

“फिल्म का टाइटल कुछ और हो सकता था”
भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर हुए विवाद पर कहा यह मामला कल मेरे सामने आया और क्योंकि मैं नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी की फैन हूं, इसलिए मुझे बहुत हैरानी हुई. मैंने कल टीज़र देखा, और उसमें इस्तेमाल की गई भाषा वैसी नहीं लगी जैसी नीरज पांडे की होती है. ऐसा लगा जैसे वह किसी तरह के दबाव में थे और इसीलिए मैंने ट्वीट करके पूछा कि क्या यह स्ट्रीमिंग पार्टनर, नेटफ्लिक्स के दबाव की वजह से था. जिसने उन्हें ऐसा प्रोपेगेंडा जैसा टाइटल चुनने पर मजबूर किया. फिल्म का टाइटल कुछ और हो सकता था, लेकिन जिस तरह से “पंडित” शब्द जोड़ा गया, उससे मुझे दुख हुआ.

जयपुर के लोहामंडी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर तो भड़के लोग, बोले- डिप्टी सीएम के… #diyakumari

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2