KBP Times

“चमचागिरी करने की पराकाष्ठा…” धुरंधर-2 पर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने साधा निशाना

Bhupesh Baghel

Dhurandhar 2: धुरंधर फिल्म की रिलीज़ पर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यह कुछ खास लोगों को खुश करने की कोशिश और चमचागिरी करने की पराकाष्ठा है. जबकि पहलगाम में 40 लोग मारे गए, फिर भी आतंकवादी पकड़े नहीं गए. इससे पहले पुलवामा में 400 kg RDX लाया गया, आज तक वे पकड़ा नहीं गया. आतंकवादी घटनाएं सिर्फ़ बढ़ी हैं और फिर भी वे दावा करते हैं कि आतंकवाद खत्म हो रहा है. वो मोदी सरकार को खुश करने के लिए इस तरह की पिक्चर बना रहे हैं.

“फ़िल्म सिर्फ़ नफ़रत फैलाने के लिए बनाई गई”
महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी (Abu Azmi) ने फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ पर कहा कि यह फ़िल्म सिर्फ़ नफ़रत फैलाने के लिए बनाई गई है, यह एक झूठी फ़िल्म है. ये फिल्म पाकिस्तान पर है,तो पाकिस्तान के लोगों को दिखाए, हिंदुस्तान के लोगों को दिखाने की क्या जरूरत है? और क्या यही दो-तीन क्रिमिनल ही दिख रहे हैं? यहां पर कितने क्रिमिनल, कितने बड़े क्राइम हुए हैं, वो सब नजर नहीं आ रहा है? सिर्फ मुसलमानों को बदनाम करने के अलावा कुछ नहीं है. मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच कोई संबंध हो ही नहीं सकता, सवाल ही पैदा नहीं हो सकता। ये लोग कौन हैं नाम बताइए? अतीक़ अहमद का संबंध ISI से हो गया? ये सब चीज़ें दिखाकर सिर्फ़ मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाना है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ईद पर हिंसा की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हाई कोर्ट ने दिए थे आदेश

“काल्पनिक दुनिया पर मूवी बनवाते रहते हैं”
समाजवादी पार्टी नेता एस. टी. हसन (S.T. Hasan) ने कहा कि देखिए, वे किससे जुड़े थे और किससे नहीं थे, ये हमारी पुलिस बहुत अच्छी तरह जानती है। चाहे आईएसआई हो, सीआईए हो या केजीबी, हमारी खुफिया एजेंसियां और पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है. वहीं सपा सांसद राजीव राय (Rajiv Rai) ने फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ में माफ़िया अतीक़ अहमद (Atiq Ahmed) के ISI से सीधे कनेक्शन को दिखाए जाने पर कहा कि जब हुआ तो हमारे पार्टी में नहीं थे, पहली बात. दूसरी बात, भारतीय जनता पार्टी का एक प्रोपगंडा मशीन है, एक सलाहकार महोदय हैं, अपने ऊपर मूवी बनवाते रहते हैं, अपने काल्पनिक दुनिया पर मूवी बनवाते रहते हैं, किसी को कुछ भी कह सकते हैं, कोई लिंग जोड़ सकते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2