KBP Times

दिल्ली में ईद पर हिंसा की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हाई कोर्ट ने दिए थे आदेश

Uttam Nagar Tarun Case

Uttam Nagar Tarun Case: ईद पर हिंसा की आशंका के मद्देनजर दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दिल्ली पुलिस को इलाके में पुख्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए जाने के बाद उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. कल (19 मार्च) दिल्ली हाई कोर्ट ने भी दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. कोर्ट ने राम नवमी के त्योहार तक पुलिस इंतज़ाम बनाए रखने का भी निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी. बता दें कि होली के दिन उत्तम नगर इलाके में रंग लगने के बाद हुए विवाद में तरुण नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. तरुण की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और दावा किया कि कुछ संगठनों ने ईद पर खून की होली खेलने का दावा किया है.

हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिए थे आदेश
हिंसा की संभावना को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका दाखिल की थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए कि यह सुनिश्चित करे कि उत्तम नगर में ईद के मौके पर माहौल न बिगड़े. पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें ताकि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण पूर्ण से मनाया जा सके. कोर्ट ने कहा कि रामनवमी तक पुलिस की सुरक्षा जारी रखी जाए. साथ ही कोर्ट ने उम्मीद जताई कि समाज के सभी वर्ग भी आपस में संयम रखें ताकि शांति और सद्भाव बना रहे.

यह भी पढ़ें: “सोची-समझी साजिश की ओर इशारा…” CM ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

“किसी बहकावे में न आएं”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है- एक तरफ एक जवान लड़के, तरुण, की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है.
उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए. खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है. वो चाहते हैं कि देश हिंदू-मुसलमान में उलझा रहे, ताकि लोग यह न पूछ सकें कि आखिर प्रधानमंत्री देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर क्यों मजबूर हैं- इसीलिए, दिन-दहाड़े देश की राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात खड़े किए जा रहे हैं. दिल्ली वासियों से अनुरोध है किसी बहकावे में न आएं- देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में है. जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2