KBP Times

नेपाली PM बालेन शाह की सीमा विवाद वाली टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, कहा- लगभग 98% सीमा…

Balen Shah

Balen Shah Statement On India: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत–नेपाल सीमा को लेकर की गई टिप्पणी पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हमने नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों तथा भारत–नेपाल सीमा को लेकर नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान का संज्ञान लिया है. जहां तक भारत–नेपाल सीमा का प्रश्न है,लगभग 98% सीमा का सीमांकन पहले ही पूरा किया जा चुका है,हालांकि कुछ ऐसे क्षेत्र अभी भी हैं जहां मुद्दों का समाधान किया जाना शेष है.यह स्थिति मुख्य रूप से गंडक नदी के प्रवाह में आए परिवर्तन के कारण उत्पन्न हुई है. इसके अलावा,कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में क्रॉस-बॉर्डर अतिक्रमण तथा सीमांकन किए गए नो-मैन्स लैंड पर अतिक्रमण के मामले भी सामने आए हैं,जिनका संयुक्त रूप से मानचित्रण किया जा रहा है.

“द्विपक्षीय तंत्र पहले से मौजूद”
रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि भारत और नेपाल के बीच सीमा से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए द्विपक्षीय तंत्र पहले से मौजूद हैं. यह स्पष्ट है कि भारत–नेपाल से जुड़े किसी भी द्विपक्षीय मुद्दे का समाधान दोनों देशों के बीच ही किया जाएगा और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा कि हम यह कहना चाहेंगे कि भारत के आंतरिक मामलों पर जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में किए गए ऐसे बेबुनियाद ज़िक्र को हम पूरी तरह से खारिज करते हैं.जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं.जिन लोगों का इन मामलों पर कोई अधिकार या हैसियत नहीं है,उन्हें इन पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

“भारत दौरा अब 3 से 7 जून के बीच होगा”
वहीं MEA प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वेनेज़ुएला के बोलिवेरियन गणराज्य की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज का भारत दौरा अब 3 से 7 जून के बीच होगा. उनके साथ कई मंत्री भी होंगे,जिनमें विदेश मामले,अर्थव्यवस्था और वित्त,विज्ञान और प्रौद्योगिकी,संचार और सूचना तथा परिवहन मंत्री शामिल हैं. इससे पहले राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज का भारत दौरा 1 जून को इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस समिट में भाग लेने वाले थे, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया था. भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज कई जगहों का दौरा करेंगे.ऊर्जा और निवेश के क्षेत्रों में भारत,वेनेज़ुएला का एक महत्वपूर्ण साझेदार है. भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने वेनेज़ुएला के ऊर्जा क्षेत्र में काफी निवेश किया है और वे अपनी मौजूदगी को और बढ़ाने के लिए नए अवसरों की तलाश करने को उत्सुक हैं.

इसके अलावा रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारे पास कई नदियां हैं असल में 54 जो भारत और बांग्लादेश के बीच साझा हैं.हमारे पास एक ‘संयुक्त नदी आयोग’है,जो दोनों देशों द्वारा साझा की जाने वाली सभी नदियों से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए एक व्यवस्थित द्विपक्षीय तंत्र है.आपके पूछे गए सवाल के संबंध में,हम जल और नदी से जुड़े मामलों पर अपने व्यवस्थित द्विपक्षीय सहयोग के हिस्से के तौर पर इन मुद्दों पर भी विचार करेंगे.

यह भी पढ़ें: “कुछ तो खिचड़ी पक रही होगी…” कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा बयान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

2

2