KBP Times

“कुछ तो खिचड़ी पक रही होगी…” कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा बयान

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आज (2 जून) प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, पत्रकारों ने सीएम मान से पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर सवाल किया था, जिसपर उन्होंने कहा कि यह तो कैप्टन अमरिंदर ही बता सकते हैं कि वह पहले किसकी तारीफ करते थे और आज किसकी करते हैं.यह उनका निजी मामला है.मुझे इतना पता है जो अपनी पार्टी का नहीं होता, वह किसी का नहीं रहता. उन्हें अब कांग्रेस अच्छी लगने लगी है.जन्मदिन पर फोन आने लगे हैं.कुछ तो खिचड़ी पक रही होगी.लोगों ने इस प्रकार की राजनीति को नकार दिया है.यह पहले चल जाता था, जब कोई सोशल मीडिया नहीं होता था.

किसानों के लिए सीएम मान का बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है,जिसमें 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) व्यवस्था में बदलाव किया गया है.गेहूं की फसल के लिए क्रेडिट सीमा ₹24,380 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रति एकड़ की गई है और पराली प्रबंधन के लिए पहली बार ₹2,000 प्रति एकड़ का प्रावधान किया गया है.गन्ना किसानों के लिए क्रेडिट सीमा ₹1 लाख प्रति एकड़ और सब्जियों तथा बागवानी फसलों के लिए ₹32,000 से बढ़ाकर ₹1.57 लाख प्रति एकड़ की गई है.नई फसलों जैसे ड्रैगन फ्रूट,बांस,पॉपलर और लेमनग्रास को भी KCC में शामिल किया गया है.किसानों को 6 साल के लिए KCC मंजूरी मिलेगी,जिसमें हर साल लिमिट बढ़ेगी और वे ATM, UPI और डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से आसानी से पैसे निकाल सकेंगे.

CM मान ने आगे कहा कि हमने प्राइवेट बैंकों को सख्त आदेश दिए हैं कि आपको कुर्की नहीं करनी है.रिकवरी का कोई और तरीका अपना लो.उसकी किस्तें बनवा लो.ब्याज पर कुछ छूट दे दो.छापे न मारो.पहले बैंकों में डिफॉल्टर के पोस्टर लगा दिए जाते थे,उसे बंद करा दिया.ज़मानत के तौर पर किसानों की रजिस्ट्री रख ली जाए या खाली चेक पर साइन करवा कर रख लिया जाए,यह भी किसानों की आत्महत्या,लड़ाई झगड़े का एक कारण था,उसे भी खत्म करेंगे.

उन्होंने बिक्रम मजीठिया पर कहा कि LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी कर दिया गया है, ताकि वह भाग न सके. इतना पता चल गया कि नकली गुंडागर्दी इनके खून में बसी हुई है. कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गले में तुलसी माला, माथे पर तिलक, IPL ट्रॉफी जीतने के बाद संत प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

2

2