KBP Times

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में Firing , 3 लोगों की मौत, हमलावर फरार

Australia firing

Firing in Australia’s new south wells: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक कस्बे में एक अज्ञात हमलावर ने Firing में 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावर के Firing में एक शख्स घायल भी हुआ है। गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को लेक कार्जेलिगो में बुलाया गया। इस कस्बे की आबादी करीब 1,500 लोगों की है। पुलिस ने अनुसार मृतकों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, एक अन्य पुरुष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घरों के अंदर ही रहें लोग

Firing करने वाला अकेला शख्स था फिर उसके साथ कोई और भी था, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावर या हमलावरों के फरार होने की आशंका है। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने और स्थानीय निवासियों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की है।

यह एक भयानक स्थिति है 

स्थानीय निवासी मनीषा, जो अपना सरनेम नहीं बताना चाहती थीं, ने सिडनी में मीडिया को बताया कि पूरे शहर मेंष् पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस थीं। उन्होंने बताया, शहर में सिर्फ 2 मुख्य सड़कें हैं। हम सायरन की आवाजें सुन सकते हैं। स्थानीय राज्य संसद के विधायक रॉय बटलर ने Firing को शहर के लिए दुखद खबर बताया, जो सिडनी से 600 किलोमीटर (370 मील) पश्चिम में है। बटलर ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प को बताया, यह एक भयानक स्थिति है, और यह अभी भी जारी है, इसलिए हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

यह भी पढ़ें: भारत और EU के बीच Free Trade Deal, यूरोपीय बाजार तक बनेगी भारत की पहुंच

यह भी देखें : जयपुर के फुट ओवरब्रिज बने मौ*त का रास्ता! 4 साल से बंद, जिम्मेदार कौन?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2