KBP Times

सिंगर बादशाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! FIR दर्ज, यूट्यूब से हटा टटीरी सॉन्ग

Badshahs Tater Song

Badshahs Tater Song: टटीरी सॉन्ग की वजह से बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. डीजीपी अजय सिंघल ने एक बयान जारी कर उन्हें पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया है. बादशाह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है. रैपर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस का साफ तौर पर कहना है कि इस गाने पर रील बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं विवाद के बाद यूट्यूब से टटीरी सॉन्ग को हटा दिया गया है. इसी एक मार्च को रिलीज हुए इस गाने पर करीब 5 मिलियन व्यूज आ चुके थे. गाना रिलीज होने के बाद कई सामाजिक संस्थाओं ने इसके लिरिक्स पर आपत्ति दर्ज कराई थी. हरियाणा महिला आयोग ने भी बादशाह को नोटिस भेजकर समन जारी किया था. जिसमें 13 मार्च को रैपर को पेश होने के लिए कहा गया है.

गाने के लिए क्यों खड़ा हुआ विवाद?
टटीरी सॉन्ग में बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबको घोड़ी बनाने जैसे शब्दों के प्रयोग पर गंभीर आपत्ति जताई गई है. हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इसे असभ्य और महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने वाला बताया. वहीं गाने में जींद रोडवेज की बस और नरवाना के सच्चा खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल का सीन दिखाया गया है. जिसको लेकर विभाग का आरोप है कि उनसे कोई अधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी. इसके अलावा वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी हुई लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है. बस के ऊपर छात्राओं को खड़ा करके गाने के लिरिक्स जोड़े गए हैं. जिसकी वजह से समाजिक संगठनों ने समाज में गलत संदेश जाने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में रंग-गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री में भभकी आग, 20 मजदूर झुलसे, 5 महिलाओं की मौत

महिला आयोग ने बादशाह को किया तलब
हरियाणा महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को नोटिस जारी किया था. इसके अलावा रैपर पर जींद, पंचकूला में भी केस दर्ज किए गए हैं. खाप पंचायतों ने इस गाने को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी.

पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर FIR की दी जानकारी
हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट की गई है. जिसमें लिखा है आपत्तिजनक गीत “Tateeree” मामले में हरियाणा पुलिस की सख्त कार्रवाई. गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज. आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी. गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पंचकूला पुलिस ने YouTube से विवादित गाना हटवाया. अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी वीडियो हटवाने की कार्रवाई जारी. आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर भी होगी सख्त कानूनी कार्रवाई.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

2

2