KBP Times

ईडी की रेड से गरमाई सियासत, BJP के निशाने पर ममता बनर्जी, कहा- आचरण अमर्यादित, असंवैधानिक, शर्मनाक

Mamata Banerjee,Ravi Shankar Prasad

ED Raids IPAC Office: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार को कोलकाता में IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की. छापेमारी की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे पहले प्रतीक जैन के आवास पर पहुंची. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह छापेमारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर की गई है. छापेमारी को लेकर TMC नेता कुणाल घोष के नेतृ्त्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया. फिलहाल मामले को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है. इसी बीच भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की प्रतिक्रिया आई है.

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शर्मसार कर दिया

उन्होंने कहा कि बंगाल में जो हुआ वो आज़ाद भारत में पहले कभी नहीं हुआ कि एक वर्तमान मुख्यमंत्री, एक प्राइवेट प्रॉपर्टी में घुसकर जहां ईडी के द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की कार्रवाई चल रही है वहां जाती हैं और धमकाती हैं तथा पेपर छीनकर करके वहां से चली जाती. उनका आचरण अमर्यादित, असंवैधानिक, शर्मनाक है लेकिन उन्होंने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शर्मसार कर दिया है.

यह भी पढ़ें: मैं देश नहीं झुकने दूंगा” मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर PM मोदी को घेरा

ममता बनर्जी का व्यवहार मॉडर्न जिन्नाह की तरह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने I-PAC ऑफिस पर ED की छापेमारी पर कहा कि आज ममता बनर्जी का व्यवहार, ‘मॉडर्न जिन्नाह’ की तरह है. वे लोगों को उकसा रही हैं और बंगाल के अंदर असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक व अशोभनीय व्यवहार कर रही हैं. ऐसा क्या था जिसकी वजह से आप वहां चली गईं? आपने ED की कार्रवाई के बीच जाकर फाइलें छीन लीं. ये दुखद है ममता , न तो वो TMC का कार्यालय है, न तो वो TMC के किसी अधिकारी का घर है तो फिर आप कैसे TMC का पक्ष रख रही हैं? स्पष्ट है कि कोयला घोटाले में कोई ऐसा आरोपी है जो आपका अपना है, जिसे आप बचाना चाह रही हैं.

अनुमति के साथ प्रदर्शन नहीं किया

वहीं पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने TMC सांसदों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर कहा कि उन्होंने सूचित करके या अनुमति के साथ प्रदर्शन नहीं किया. दिल्ली में सभी लोगों को दिल्ली पुलिस के पास याचिका देकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन यदि वे लोग अचानक वहां जाकर प्रदर्शन करेंगे तो ठीक नहीं है. वह संवेदनशील क्षेत्र है. कानून के अनुसार ही कार्रवाई हुई है.

अब पढ़ाने के साथ कुत्ते भी भगाएंगे मास्टरजी! शिक्षा विभाग के फरमान से शिक्षक हैरान | Rajasthan News

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2