Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा. आज जो हो रहा है, वो बिल्कुल उसका उल्टा है। दो ताज़ा उदाहरण- 5 साल से लगा चीनी कंपनियों पर बैन हटाया जा रहा है. गलवान में भारतीय वीर सैनिकों ने जो आहुति दी, उनके बलिदान का अपमान तो पीएम मोदी चीन को CLEAN CHIT थमाकर किया था. अब चीनी कंपनियों के लिए लाल कार्पेट बिछाकर, वो ये दिखा रहे हैं कि उनकी लाल आंख में चीनी लाल रंग कितना गहरा है.
“PM मोदी चुप हैं“
खरगे ने आगे लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रोज़ाना भारत द्वारा रूसी तेल निर्यात पर टिप्पणी कर रहें हैं, पर PM मोदी चुप हैं. अपनी नज़रें चुरा रहे हैं. सर वाली बात सरेंडर ज़्यादा दिखती है. हमारे लिए विदेश नीति मतलब, राष्ट्र हित सर्वोपरि होना ज़रूरी है, पर मोदी सरकार ने हमारी Non-Aligned और Strategic Autonomy की विदेश नीति को गहरी चोट पहुंचाई है. मोदी सरकार की विदेश नीति एक Wild Pendulum की तरह कभी इधर, कभी उधर झुलती है और इसका नुक़सान भारत की जनता को हो रहा है.
“मैं देश नहीं झुकने दूँगा”
आज जो हो रहा है, वो बिलकुल उसका उल्टा है। दो ताज़ा उदाहरण —
1️⃣ 5 साल से लगा चीनी कंपनियों पर बैन हटाया जा रहा है।
गलवान में भारतीय वीर सैनिकों ने जो आहुति दी, उनके बलिदान का अपमान तो मोदी जी चीन को CLEAN CHIT थमाकर किया था।
अब चीनी कंपनियों के…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 9, 2026



