KBP Times

Donald Trump: ट्रंप ने भारत को बताया धरती का ‘नरक’ , विदेश मंत्रालय बोला- बयान गलत और बकवास

Donald Trump

Donald Trump:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा कि भारत और चीन जैसे देश धरती का नरक है. यह मूल पोस्ट माइकल सैवेज की है, जो अमेरिका में एक रेडियो होस्ट हैं. ट्रंप ने पोस्ट के जरिए वहां के नागरिकता नियमों पर सवाल उठाए हैं, ट्रंप के बयान भारतीय विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ट्रंप की यह टिप्पणी पूरी तरह से गलत और खराब (बकवास) है. उनका बयान भारत और अमेरिका के उन रिश्तों को दर्शाता है जो आपसी सम्मान पर टिके हैं. भारत की तरफ से साफ तौर पर कहा गया है कि उसे इस मामले में अमेरिकी दूतावास की सफाई की जानकारी है, लेकिन ट्रंप की टिप्पणी वास्तविकता से कोसों दूर है.

अमेरिकी दूतावास की तरफ दी गई सफाई
डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट पर विवाद बढ़ने के बाद अमेरिकी दूतावास की ओर मामले को संभालने की कोशिश की गई है. दूतावास के प्रवक्ता की ओर कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) भारत को एक महान देश मानते हैं और पीएम मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त कहते हैं. दरअसल, ट्रंप जनवरी 2025 में दोबारा सत्ता में आने के बाद उन बच्चों को नागरिकता देने के खिलाफ है जिनके माता-पिता अस्थायी रूप से अमेरिका में रह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: LPG-तेल के बाद खतरे में इंटरनेट केबल्स, क्या ठप हो जाएगा Internet, भारत पर क्या होगा असर?

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पीएम मोदी के प्रिय मित्र नमस्ते ट्रंप ने एक नोट साझा किया है, जिसमें भारत का अपमान किया गया है और बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. पीएम मोदी इन बेबुनियाद और अपमानजनक टिप्पणियों पर पूरी तरह खामोश हैं. विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता ने कहा मैं इसे यहीं छोड़ता हूं. पीएम मोदी, आप किस बात से डर रहे हैं? भारतीयों ने अमेरिका (Donald Trump) की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हमें अमेरिकी सरकार के उच्चतम स्तर पर यह मुद्दा उठाने से क्या रोक रहा है?

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा कि एकतरफा भारत-अमेरिका (Donald Trump)व्यापार समझौते के ढांचे से लेकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युद्ध रुकवाने में मध्यस्थता के ट्रंप के पुराने दावों तक BRICS खत्म हो चुका है, जैसे बयान पर उनकी मौजूदगी में मुस्कुराने से लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने तक हर कदम पर पीएम मोदी ने भारत के हितों को गिरवी रखा है. प्रधानमंत्री के हाई-वोल्टेज चुनाव अभियान के बीच, मुझे उम्मीद है कि उन्हें 140 करोड़ भारतीयों के इस अपमान और धमकी पर प्रतिक्रिया देने का समय जरूर मिलेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2