Donald Trump:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार शाम को हमले की कोशिश की गई. अमेरिकी समय के अनुसार,देर रात एक डिनर इवेंट में ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश की गई. लेकिन अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को जमीन पर गिरा दिया. हालांकि एक एजेंट हमले में घायल हो गया. बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उसकी जान बच गई.उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी हालत स्थिर है.
कार्यक्रम दोबारा आयोजित होगा
घटना के करीब एक घंटे बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और हालात पर काबू पा लिया गया है. ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि वॉशिंगटन डीसी में आज क्या सुरक्षा एजेंसियों ने शानदार काम किया. ट्रंप ने शुरुआत में कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया,लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सलाह को प्राथमिकता देते हुए इसे स्थगित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों से बातचीत के बाद इसे 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित किया जाएगा. घटना के बाद ट्रंप को सुरक्षित वाहन से बाहर ले जाया गया.
यह भी पढ़ें: Iran-US Talks: अमेरिका-ईरान में नहीं होगी सीधी वार्ता, ईरानी विदेश मंत्री पहुंचे इस्लामाबाद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
बाद में व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति जो कई हथियारों से लैस था उसने सिक्योरिटी चेक पर हमला करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस के बहादुर एजेंट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया. ट्रंप ने इस घटना को एकजुटता का संदेश बताते हुए कहा कि ऐसे समय में सभी को साथ खड़ा होना चाहिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि लॉ एनफोर्समेंट और DC पुलिस ने अभी मेयर से बात की.आप हमलावर को अलग-अलग स्थितियों में देखते हैं,लेकिन आप हमलावर को पूरी तरह से काबू में और नियंत्रण में भी देखते हैं. पिछले कुछ सालों में यह पहली बार नहीं है कि हमारे रिपब्लिक पर किसी हत्यारे ने हमला किया हो,जो दो साल से भी कम समय पहले बटलर,पेन्सिलवेनिया में किसी को मारना चाहता था और उसके कुछ महीने बाद फ्लोरिडा के पाम बीच में हम करीब आ गए. सच में,लॉ एनफोर्समेंट ने फिर से कुछ बहुत अच्छा काम किया.



