Donald Trump:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की घटना से देश में सनसनी फैल गई. शनिवार देर शाम एक डिनर इवेंट के दौरान उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की गई.ट्रंप पर यह कोई पहला हमला नहीं है इससे पहले भी उनके ऊपर चार बार हमले हो चुके हैं. आइए आपको बताते हैं ट्रंप पर कब-कब हमले हुए,जिसमें वे बाल-बाल बचे.
1. बटलर रैली, पेंसिलवेनिया (13 जुलाई 2024)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यह अब तक का सबसे बड़ा सीधा हमला था. 20 वर्षीय हमलावर ने चुनावी रैली के दौरान पास की छत से फायरिंग की थी.गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. मौके पर ही सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया था.
2. मार-ए-लागो गोल्फ कोर्स, फ्लोरिडा (15 सितंबर 2024)
डोनाल्ड ट्रंप जब गोल्फ खेल रहे थे, तब उनपर हमला करने की नाकाम कोशिश की गई थी. तभी सुरक्षा एजेंटों ने झाड़ियों में छिपे एक संदिग्ध को देख लिया था. आरोपी के पास AK-47 जैसी राइफल और कैमरा था. एजेंटों की कार्रवाई के बाद वह भाग गया. आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था.
यह भी पढ़ें: Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान फायरिंग, सुरक्षाकर्मी घायल, हमलावर गिरफ्तार
3. लास वेगास रैली (18 जून 2016)
डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनने से पहले भी निशाना बनाया गया था.एक रैली के दौरान एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश की,ताकि वह ट्रंप पर हमला कर सके. हालांकि उसे तुरंत पकड़ लिया गया था.
4. नॉर्थ डकोटा साजिश (6 सितंबर 2017)
डोनाल्ड ट्रंप की बुलेटप्रूफ कार ‘द बीस्ट’ को पलटने की योजना बनाई थी. हालांकि आरोपी का प्लान सफल नहीं हुआ और रास्ते में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने हत्या की साजिश स्वीकार की थी.
5.वॉशिंगटन हिल्टन घटना (25 अप्रैल 2026)
वहीं ताजा मामले में वॉशिंगटन डीसी में एक डिनर कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर शॉटगन लेकर सुरक्षा जांच पार करने की कोशिश करता हुआ पकड़ा गया.फायरिंग में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ,लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उसकी जान बच गई.



