KBP Times

‘हमारे पास हथियारों की कोई कमी नहीं…” डोनाल्ड ट्रंप ने AI तस्वीरों के जरिए ईरान को ललकार

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के हथियार खत्म नहीं हुए हैं, बल्कि हमारे पास तो दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार है, जरूरत से भी ज्यादा. ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि ईरान के साथ लगातार टकराव की वजह से अमेरिका के पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार घट रहा है. इसके साथ ही ट्रंप ने एआई से बनी अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर शेयर की है. इन तस्वीरों में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका सेना की जीत दिखाई है.

ट्रंप की ओर से पोस्ट की गई एआई तस्वीरों में कही वो ईरान के तेल ट्रैंकर को जब्त हुए तो कहीं ईरानी द्वीपों पर बमबारी करते हुए दिख रहे हैं. एक तस्वीर में ईरान के तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड पर हवाई हमला दिखाया गया है. इसके साथ लिखा है स्ट्राइक ऑन खार्ग. इसके अलावा एक तस्वीर में ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी झंडा नजर आ रहा है. एक दूसरी तस्वीर में जहाज को उड़ता हुआ दिखाया गया, जिसके साथ लिखा था- नो मोर इंजन्स.

तस्वीरों से क्या संकेत मिलता है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया पोस्ट होर्मुज स्ट्रेट के आसपास समुद्र में चल रही प्रवर्तन गतिविधियों के अनुरूप ईरान पर अमेरिकी सैन्य दबाव जारी करने का संकेत देती हैं. ट्रंप की तस्वीरों से संकेत मिलता है कि सैन्य गतिविधियां जारी रहेंगी, ट्रंप ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों से अमेरिका के हथियारों का भंडार कम हो रहा है.

“ईरान के पास हथियारों की कमी है”
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हथियारों की कमी अमेरिका नहीं बल्कि ईरान के पास है. ट्रंप ने कहा कि ईरानियों के पास ये हथियार खत्म हो रहे हैं और इन्हें दागने के लिए जगहें भी कम पड़ रही है. उन्होंने कहा कि हमारे सैन्य अभियानों की वजह ईरान का मिसाइल इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉन्च साइट को काफी हद तक कमजोर कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ ईरान की ओर से भी कड़ा रुख दिखाया जा रहा है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के मैनेजमेंट को लेकर सर्विस फीस लेने की अपनी मांग बनाए रखी है. ओमान ने बिना टोल वसूले सिस्टम को मैनेज करने के लिए क्षेत्रीय कंसोर्टियम का प्रस्ताव दिया है, जबकि ईरान सर्विस फीस लगाने पर अड़ा है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान पर सबसे बड़े हमले का बनाया प्लान, फिर लिया यू-टर्न, आखिर क्या है वजह?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2