KBP Times

डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, CM सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा, क्या मंत्री भी हटाए जाएंगे?

Karnataka Politics

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया. बेंगलुरु स्थित आवास पर हुई मंत्रियों की बैठक में उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी. वहीं डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज हो गई है. कांग्रेस में लंबे समय से चल रहा रोटेशनल सीएम फॉर्मूला अब लागू होता दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि पूरे मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होगा. कांग्रेस हाईकमान इसे एंटी इंकम्बेंसी कम करने और आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देख रहा है.

सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया. उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई, जिसमें अपने फैसले की जानकारी दी. बैठक में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी पहुंचे. इस दौरान शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया.

डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री
कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मुताबिक डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं. माना जा रहा है कि शुक्रवार को उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. इसके बाद कांग्रेस डीके के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी.

राज्यपाल को सौंपा जा सकता है इस्तीफा
सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु से बाहर हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राजभवन कार्यालय को सौंप सकते हैं. नियमों के मुताबिक राज्यपाल की गैरमौजूदगी में भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा भेज सकते हैं.

मंत्रिमंडल में भी होगा बड़ा फेरबदल
सूत्रों के मुताबिक सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि मंत्रिमंडल में भी बड़ा बदलाव हो सकता है. करीब 15 से 20 नए मंत्रियों को मौका दिया जा सकता है. वहीं 35 मंत्रियों में से लगभग 25 मंत्रियों की छुट्टी होने की चर्चा है. दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है.

कांग्रेस ने क्यों बदला नेतृत्व?
बताया जा रहा है कि 2023 में सरकार बनने के समय सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री फॉर्मूले पर सहमति बनी थी. अब सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद डीके समर्थकों का दबाव बढ़ गया था. इसके अलावा वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाले जैसे मामलों ने भी सरकार की मुश्किलें बढ़ाई थीं. कांग्रेस हाईकमान मानता है कि नेतृत्व परिवर्तन से एंटी इंकम्बेंसी कम होगी.

यह भी पढ़ें: केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन के समर्थकों का ED टीम पर हमला, लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

2

2