KBP Times

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Games in india

Games: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, स्विमिंग, लॉन बॉल्स और बॉक्सिंग में अपनी किस्मत आजमाएंगे। आज 14 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे। भारतीय दल की सबसे ज्यादा उम्मीदें पैरा पावरलिफ्टिंग से हैं। इसमें 7 भारतीय खिलाड़ी 6 इवेंट में मेडल जीतने उतरेंगे। इसके अलावा जिम्नास्टिक्स में पुरुष टीम फाइनल, बॉक्सिंग में जदुमणि सिंह और लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी पर भी नजर रहेगी।

पैरा पावरलिफ्टिंग में 4 गोल्ड इवेंट

भारत के लिए शाम 5.40 बजे अशोक कुमार मलिक और परमजीत कुमार पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग लाइटवेट फाइनल में उतरेंगे। इसके बाद महिला लाइटवेट वर्ग में जसप्रीत कौर और सुमन देवी चुनौती पेश करेंगी। देर रात कस्तूरी राजामणि महिला हेवीवेट वर्ग में, जबकि सुधीर और झंडू कुमार पुरुष हेवीवेट फाइनल में मेडल के लिए मुकाबला करेंगे।

लॉन बॉल्स में जीत का सिलसिला जारी रखने पर नजर

महिला पेयर्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी की जोड़ी सेक्शनल राउंड-2 में साउथ अफ्रीका की थाबेलो मुवहांगो और जैकी वैन रेंसबर्ग का सामना करेगी। भारतीय जोड़ी ने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और अब वह जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं पुतुल सोनोवाल पुरुष सिंगल्स सेक्शनल राउंड-2 मुकाबले में फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर से भिड़ेंगे।

जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग और बॉक्सिंग में भी चुनौती

दोपहर 2.30 बजे तपेश्वरनाथ दास, स्वाथिश केपी, तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह जिम्नास्टिक पुरुष टीम फाइनल के साथ इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। स्विमिंग में श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स खेलेंगे और क्वालिफाई करने पर सेमीफाइनल में उतरेंगे। पैरा स्विमिंग में आर.वी.वी.बी.के. बुडिगिना पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल ै13 हीट्स में चुनौती पेश करेंगे और क्वालिफाई करने पर फाइनल खेलेंगे। बॉक्सिंग में जदुमणि सिंह पुरुष 55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन से भिड़ेंगे।

लवलीना को सीधे सेमीफाइनल का टिकट

ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहाईं को महिला 75 किग्रा बॉक्सिंग वर्ग के क्वार्टरफाइनल में बाय (ठलम) मिला है। इसके साथ ही वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में दोनों सेमीफाइनल हारने वाले खिलाड़ियों को भी ब्रॉन्ज मेडल मिलता है, इसलिए लवलीना का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल तय हो गया है। 75 किग्रा वर्ग में सिर्फ 5 मुक्केबाज हैं। इसी वजह से लवलीना समेत ऑस्ट्रेलिया की एमा-सू ग्रीनट्री और तुवालु की टारोना खानुम बाडी पासोनी ताफाकी को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली। इस वर्ग का इकलौता क्वार्टरफाइनल इंग्लैंड की मैरी-केट स्मिथ और नाइजीरिया की पैट्रिशिया मबाटा के बीच होगा। लवलीना का सेमीफाइनल मुकाबला 31 जुलाई को ताफाकी से होगा। लवलीना के पास 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की निराशा भुलाने का मौका भी होगा। तब वह 70 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में वेल्स की रोजी एक्लेस से 2-3 के करीबी अंतर से हारकर मेडल से चूक गई थीं।

यह भी पढ़ें – भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

यह भी देखें – राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ KBP Times का Exclusive Interview

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

2

2