KBP Times

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा बैरियर तोड़कर घुसी कार, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

Delhi Vidhansabha Security Breach

Delhi Vidhansabha Security Breach: दिल्ली विधानसभा में आज सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार लोहे का गेट तोड़कर ज़बरदस्ती अंदर घुस गई. घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है और ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. घटना दोपहर 2 बजकर 5 मिनट के करीब की बताई जा रही है. उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर की सफेद TATA Sierra कार मॉल रोड स्थित बंद रहने वाले गेट को तोड़कर VIP एंट्री के अंदर घुसी. कार सवार ड्राइवर ने स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखा और चला गया. गाड़ी की तलाश जारी है. उस गेट पर CRPF तैनात थी. जांच के लिए विधानसभा परिसर में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं.

विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना
घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गेट नंबर-2 के पास मेट्रो के पास खड़े दो लोगों ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी. पीली टी-शर्ट पहने एक युवक जिसका नाम रवित बताया जा रहा है उसने कहा कि कार तेजी से गेट तोड़कर अंदर आई और कुछ देर परिसर में घूमने के बाद बाहर निकल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के दौरान विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें: रिवोल्यूशनरी गार्ड के इंटेलिजेंस प्रमुख खदेबी की मौत, ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप करने की धमकी दी

“गुलदस्ते में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली”
बताया जा रहा है कि VIP गेट पर CRPF की तैनाती थी, जिसके बावजूद घटना हुई. हालांकि गाड़ी का ड्राइवर जो गुलदस्ता छोड़कर गया था उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. यह पूरी घटना महज पांच मिनट के अंदर हुई, जिसके बाद गाड़ी विधानसभा के 2 नंबर गेट से बाहर निकल गई. फिलहाल पुलिस गाड़ी और आरोपी की तलाश में जुटी है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2