KBP Times

“बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं…” ईद-उल-फितर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलीं CM ममता बनर्जी

CM Mamata Banerjee

Eid-ul-Fitr 2026: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज(21मार्च) ईद-उल-फितर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मैं सभी को बहुत-बहुत ईद मुबारक कहना चाहूंगी. आज बारिश हो रही है और बारिश के रूप में हमें अल्लाह आशीर्वाद दे रहे हैं. आपकी सारी मुश्किलें आसानी से समाप्त हो जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे लोगों का नाम SIR के दौरान काट दिया गया. आपके लिए मैं कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट सड़क तक गई. हमारा अधिकार हम मोदी जी को नहीं लेने देंगे. हमारे पास एक ही शक्ति है. आप जबरदस्ती हमारी सरकार पर नियंत्रण कर रहे हैं. तब भी हम डरेंगे नहीं. जो डरते हैं, वो मरते हैं लेकिन जो लड़ते हैं वो कामयाब होते हैं.

“भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना”
सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आगे कहा कि सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है. अल्लाह आपको आशीर्वाद दे. भारत और बंगाल तरक्की करे. जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं. खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछें, बता तेरी रज़ा क्या है. हमारा बस एक इरादा है – भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना.

यह भी पढ़ें: मिडिल-ईस्ट जंग के बीच खाड़ी देशों से 3 लाख लोग वापस लौटे, 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता

“किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ा है”
ईद-उल-फितर पर रेड रोड पर लोगों के नमाज़ पढ़ने के बाद, TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने भी लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैं आपके त्योहारों में शामिल होऊंगा और आप मेरे त्योहारों में शामिल होंगे. यह बंगाल की संस्कृति है. रमज़ान में राम हैं और दिवाली में अली. जिस चांद को हम ईद के लिए देखते हैं, उसी को हम करवा चौथ के लिए देखते हैं. जो लोग सोचते हैं कि वे नाम मिटा देंगे, लोगों को बेघर कर देंगे और उन्हें देश से बाहर निकाल देंगे, कि वे भाइयों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर देंगे, उनसे मैं कहूंगा कि कोई भी नहीं झुकेगा. राहत इंदौरी ने कहा था- किराएदार हैं, ज़मीन थोड़ी है, सबका खून है, यहां की मिट्टी में शामिल है, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ा है. यह देश जितना मेरा है, उतना ही तुम्हारा भी है.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2