KBP Times

उत्तम नगर हत्याकांड: तरुण के हत्यारों के घर पर चला बुलडोजर, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, डीसीपी ने क्या कहा?

Uttam Nagar Murder Case

Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन तरुण(26) नाम के युवक की हत्या कर दी गई. हत्याकांड होली के दिन रंग वाले बैलून मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर फेंकने को लेकर हुआ. जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया. वहीं आज रविवार को दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) ने तरुण हत्याकांड के आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया. पीड़ित परिवार की तरफ से लगातार आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की जा रही थी. अधिकारियों के मुताबिक आरोपी निज़ामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर कार्रवाई गई है. वहीं मामले में आठवें आरोपी इमरान उर्फ ​​बंटी( उम्र 38 साल) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की भारी तैनात की गई है और इलाके को डिविजन और सब-डिविजन में बांटा गया है.

“शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पु्लिस तैनात”
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ( Kushal Pal Singh) ने बताया अभी तक हम इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुके थे जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. आज हमने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, वो भी यहीं का रहने वाला है, मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर हमने एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी है. अभी हमारी जांच जारी है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पु्लिस तैनात की गई है. मामले में अगर कोई और भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बंगाल में राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर TMC पर हमलावर हुई बीजेपी, कहा- शर्मनाक खेल खेल रही…

4 मार्च को हुआ था झगड़ा
बता दें कि मृतक तरुण और आरोपी का परिवार पड़ोसी है वे पिछले करीब 50 सालों से दिल्ली के उत्तमनगर के हस्तसाल जेजे कॉलोनी में रह रहे है. दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है. 4 मार्च को होली के दिन तरुण की चचेरी बहन छत पर होली खेल रही थी, तभी अचानक एक बैलून पड़ोस में रहने वाली एक मुस्लिम महिला पर गिर गया. जिससे महिला को गुस्सा आ गया. दोनों परिवारों के बीच कहासुनी लड़ाई में तब्दील हो गई. इस दौरान आरोपी परिवार के 2-3 लोगों को भी गंभीर चोटें आई थी. इस लड़ाई में तरुण के सर पर लोहे की रॉड से चोट लगी, गंभीर हालत में तरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया.

मामले पर मुख्यमंत्री ने दिखाई सख्ती
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने इससे पहले शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में एक मासूम युवा की जघन्य हत्या की यह घटना अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है. दिल्ली में इस प्रकार की जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति है. इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इस मामले में सख़्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीय घटना करने का दुस्साहस न कर सके.

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पूरी संवेदना, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. मैं परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलवाने के लिए कार्रवाई करूंगी. तरुण के परिवार ने अपना जवान बेटा खोया है, उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2