KBP Times

बंगाल में राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर TMC पर हमलावर हुई बीजेपी, कहा- शर्मनाक खेल खेल रही…

Mamata Banerjee vs Droupadi Murmu

Mamata Banerjee vs Droupadi Murmu:पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से प्रोटोकॉल में हुई लापरवाही को लेकर बीजेपी लगातार सीएम ममता बनर्जी पर हमलावर है. भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में केवल घुसपैठियों का स्वागत होता है. ममता बनर्जी के निर्देशों पर विरोध नहीं बल्कि अत्याचार हो रहा है. ममता बनर्जी देश की राष्ट्रपति का सम्मान नहीं कर सकती हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जो अपमान हुआ है, हम उसकी निंदा करते हैं. आजाद भारत में आज तक भारत के किसी भी राष्ट्रपति के साथ किसी ने ऐसा नहीं किया है.

“ममता बनर्जी ने जो किया वह दुर्भाग्यपूर्ण”
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि उनका(भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) बहुत सम्मान हैं और वे आदिवासी समाज से आती हैं। वे पश्चिम बंगाल गईं और ममता बनर्जी ने उनके साथ जो किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने उनका कार्यक्रम बदल दिया और वे उन्हें लेने भी नहीं आई थीं. ममता बनर्जी ने जिस प्रकार अनर्गल भाषा का प्रयोग किया है तो इसके लिए देश उन्हें कभी क्षमा नहीं करेगा. पश्चिम बंगाल की जनता इसका करारा जवाब देगी.

यह भी पढ़ें: नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP की प्रचंड जीत, ओली की करारी हार

“पूरे देश के आदिवासी समाज का अपमान है”
भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर और देश का सबसे बड़ा संवैधानिक पद होता है और यह गरिमापूर्ण पद है लेकिन जानबूझकर ममता बनर्जी और TMC इस पद की गरिमा को ठेस पहुंचाकर एक शर्मनाक खेल खेल रही हैं जो निंदनीय है. यह केवल संवैधानिक पद का अपमान नहीं है बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज का अपमान है, देश की बेटियों का अपमान है. ममता बनर्जी की सरकार घबराहट और हताशा में लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही हैं. देश की जनता सब देश और समझ रही है.

“ममता बनर्जी की सरकार का खात्मा करना है”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी खुद को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं बल्कि प्रधानमंत्री समझती हैं. उन्हें राष्ट्रपति पर टिप्पणी करने के बजाय अपने द्वारा किए गए कुकृत्यों पर सोचना चाहिए. इन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध तरीके से नागरिकता दी है. इन्हें रोहिंग्याओं की ज्यादा चिंता है. इस बार ममता बनर्जी की सरकार का खात्मा करना है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2