KBP Times

‘दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने…’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता

Delhi CM Rekha Gupta

Sharjeel Imam And Umar Khalid Bail Reject: दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जिसपर देश के तमाम बड़े राजनेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं और ऐसे लोग जिन्होंने दिल्ली को दंगों की आग में धकेला उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए और वे लोग और राजनीतिक पार्टियां जिन्होंने ऐसे दंगाइयों का सहयोग किया उन्हें भी कड़ा संदेश मिलना चाहिए वह भी सज़ा के भागीदार हैं.

सबक सिखाने का काम किया है

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम ने देशविरोधी साजिश रची थी. वे लोग एक वर्ष तक जमानत के लिए अर्जी नहीं लगा सकते. मुझे पूरा विश्वास है कि इन लोगों को सज़ा अवश्य मिलेगी और इन लोगों को ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए जिससे कोई भी व्यक्ति भारत विरोधी हरकतें ना कर सके. सुप्रीम कोर्ट ने सही फैसला लेते हुए सही सबक सिखाने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: पटाखे इस्तेमाल करते हैं वो देशद्रोही..’ क्यों ऐसा बोल गई बीजेपी नेता मेनका गांधी?

जेल के अंदर रहेंगे तो जांच को गति मिलेगी

दिल्ली दंगों की बड़ी साज़िश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका को SC द्वारा खारिज करने पर भाजपा सांसद और बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बहुत ही तर्कपूर्ण आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने रिजेक्शन को सही ठहराते हुए कहा है कि इन दो लोगों की ‘साजिश’ प्रथम दृष्टया स्थापित हो गई है इसलिए इस स्थिति में जमानत नहीं दी जा सकती, निश्चित ही जब वे जेल के अंदर रहेंगे तो जांच को गति मिलेगी.

देश के खिलाफ साजिश करेगा

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोई भी हो यदि वह देश के खिलाफ साजिश करेगा, देश को तोड़ने के षड्यंत्र करेगा तो निश्चित तौर पर कानून कड़ाई के साथ अपना काम करेगा और ऐसे लोग जो देश के खिलाफ षड्यंत्रों और साजिशों में खड़े लोगों के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि वे संवेदनशीलता के साथ बात कर रहे हैं.

Sachin Pilot से मिलने की फीस 10 हजार? जबरा फैन दीपक कुमार का दर्द | Viral Video | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2