KBP Times

“जो पटाखे इस्तेमाल करते हैं वो देशद्रोही…”, ऐसा क्यों बोलीं बीजेपी नेता मेनका गांधी?

Maneka Gandhi

Maneka Gandhi: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का ठीकरा पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता मेनका गांधी ने आतिशबाजी पर फोड़ा है. उन्होंने कहा कि जो लोग पटाखे इस्तेमाल करते हैं वे ‘देशद्रोही’ हैं. इसे लेकर मेरे मन में कोई अन्य शब्द नहीं हैं.

दीवाली से लेकर नए साल तक हम सांस नहीं ले पाते

मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने आगे कहा कि दिवाली के दिन, दशहरे के दिन, शादियों पर, नए साल पर, क्रिकेट मैच के दौरान या किसी अन्य दिन वे लोग पटाखे जलाते हैं नतीजतन हम सांस नहीं ले पाते हैं. देश में हम अन्य चीजों पर दोष डालते हैं कि कोई खेतों को जला रहा है, गाड़ियों की समस्या है लेकिन ये सब झूठ है. क्योंकि दिवाली के तीन दिन पहले तक हवा एक दम साफ होती है और दिवाली से लेकर नए साल तक हम सांस नहीं ले पाते हैं.

यह भी पढ़ें: जो काम कसाब ने किया..” उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने पर बोले गिरिराज सिंह

सबसे ज्यादा सरकार पर आरोप लगाते हैं

उन्होंने कहा कि सिर्फ दिवाली के दिन यदि 800 करोड़ के पटाखे केवल दिल्ली में उड़ाए जाएं तो उसका नतीजा क्या होगा? हम लोग अवसाद में हैं क्योंकि जब तक बारिश नहीं होती तब तक यह जहरीली हवा नहीं जाएगी. ग्रीन पटाखे नाम की चीज दुनिया में नहीं है. अजीब बात तो यह है कि जो लोग पटाखों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं, वही लोग सबसे ज्यादा सरकार पर आरोप लगाते हैं. वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में मेनका गांधी ने कहा कि क्या राम सीता के वक्त पटाखे होते थे, जब वे आए तो सिर्फ दीये ही जल रहे थे ना.. वह भी मालूम नहीं जल रहे थे या… लेकिन पटाखे तो नहीं थे.

Sachin Pilot से मिलने की फीस 10 हजार? जबरा फैन दीपक कुमार का दर्द | Viral Video | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

2

2