KBP Times

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर दिल्ली में BJP का हल्ला बोल, राहुल गांधी के घर के पास प्रदर्शन, पुतला फूका

Women Reservation Bill Controversy

Women Reservation Bill Controversy: राजधानी दिल्ली में आज(18 जनवरी) लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल 2026 के गिरने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विपक्षी दलों को ऐसा लगा कि अगर महिलाओं को 33% आरक्षण लोकसभा और विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने दे दिया और वे सफल हो गए, तो प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और बढ़ जाएगी. विपक्ष ने इस बिल को पास नहीं होने दिया. महिलाओं में इसको लेकर बहुत क्रोध है. वहीं तुगलक रोड पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के पास BJP के विरोध प्रदर्शन के चलते, 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के पास विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया.

“कैसे उन्होंने अपने दर्द, अपने आंसुओं को रोका”
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा मन बहुत रो रहा है. कल जब संसद में बिल गिरा, तो आपने PM मोदी का चेहरा देखा होगा, कैसे उन्होंने अपने दर्द, अपने आंसुओं को रोका. मेरा उठने का मन नहीं कर रहा था. कांग्रेस, SP, AAP, TMC, DMK ने इस देश की महिलाओं को चुनौती दी है. महिलाएं उन्हें जवाब देंगी. मुझे खुशी है कि वे (महिलाएं) आज यहां आए हैं और हम उनका समर्थन करने आए हैं. केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि यह बिल महिलाओं के हक में था लेकिन कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों ने इसके विरोध में जाकर यह बता दिया कि वो महिलाओं के विरोध में हैं और महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं और इसलिए हमने आज यह विरोध प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी रात 8.30 बजे करेंगे देश को संबोधित, नारी शक्ति बिल’ गिरने पर कर सकते हैं बात!

“महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया”
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यहां दिल्ली की सभी नारी शक्ति जुड़ी हैं और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं कि कल लोकसभा में विपक्ष के लोगों ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया. सभी महिलाएं इसको लेकर बहुत दुखी हैं इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं.

“विपक्ष के नेता का चेहरा देश की जनता याद रखेगी”
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि कल देश की जनता ने विपक्ष का जश्न देखा. वो विपक्ष जिसने देश की साधारण महिला के राजनीतिक मनसूबों को परास्त करने का दुस्साहस किया. कल देश के नागरिकों ने वो नजारा देखा जब महिलाओं के राजनीतिक आकांक्षाओं को विपक्ष ने एकजुट होकर कुचला. जिस जिसने कल इसका जश्न मनाया, उस एक-एक विपक्ष के नेता का चेहरा देश की जनता याद रखेगी. यह देश के हर युवा नागरिक का विषय है जो महिला का सम्मान करता है.

“महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरी बहनों, पिछले दो दिनों में हमने लोकसभा में देखा कि किस तरह इस बात पर घंटों लंबी चर्चा हुई कि देश की आधी आबादी यानी 70 करोड़ महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए या नहीं. विपक्षी दल चाहे कांग्रेस हो, सपा हो, डीएमके, आरजेडी, यह सभी लोग कहते हैं कि महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए.

“गुस्सा कांग्रेस को भस्म करके छोड़ेगा”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह आधी आबादी का गुस्सा है जिसे प्रधानमंत्री मोदी आरक्षण देना चाहते थे. लेकिन राहुल गांधी ने कांग्रेस ने वह अधिकार छीनने का काम किया है. यह गुस्सा कांग्रेस को भस्म करके छोड़ेगा.

राजा मानसिंह का पुनर्जन्म? 10 साल के बच्चे का दावा निकला फर्जी | Tonk Viral News

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2