KBP Times

PM मोदी रात 8.30 बजे करेंगे देश को संबोधित, नारी शक्ति बिल’ गिरने पर कर सकते हैं बात!

Narendra Modi

Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे. वे किस मुद्दे पर बोलेंगे, अभी इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है. प्रधानमंत्री का जब भी देश के नाम संबोधन का ऐलान होता है, तो उससे पहले चर्चाएं शुरू हो जाती हैं कि क्या वे कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं?

बता दें कि जब-जब पीएम मोदी का देश के नाम ऐसे संबोधन हुआ तो उन्होंने नोटबंदी, कोरोना के समय लॉकडाउन जैसे कई बड़े-बड़े ऐलान किए हैं. इस बार पीएम मोदी का संबोधन लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल के गिरने के एक दिन बाद हो रहा है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है प्रधानमंत्री महिला आरक्षण और परिसीमन और लोकसभा में सीटें बढ़ाने पर बात कर सकते हैं. बता दें कि केंद्र सरकार लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं करा पाई. इस बिल में 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था. बिल पर लोकसभा में करीब 21 घंटे चर्चा हुई. जिसके बाद वोटिंग हुई. लोकसभा में उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले. बिल के पक्ष में 298 वोट और विपक्ष में 230 वोट पड़े. बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी. 528 का 2 तिहाई 352 होता है. इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया.

शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक्स पर किए थे 2 पोस्ट
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े बिल पर वोटिंग से पहले शुक्रवार दोपहर को एक्स पर दो पोस्ट किए थे. पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा कि संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है. कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है. जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है. हर आशंका का समाधान किया गया है. जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं. किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है. महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है. अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें. आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ‘WANTED’ बीजेपी ने एक्स पर शेयर किया पोस्टर, लिखा- भ्रम फैलाना वाला सबसे बड़ा चेहरा!

उन्होंने (Narendra Modi) आगे लिखा कि अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है. मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, अपील करता हूं. कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें. मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा. कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारी शक्ति की भावनाएं आहत हों. देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है. कृपया करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें.ट

दूसरे पोस्ट में क्या लिखा?
PM मोदी ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि मैं सभी सांसदों से कहूंगा, आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए. देश की नारी शक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है. उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए. ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारी शक्ति और सशक्त होगी. देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा. आइए, हम मिलकर आज इतिहास रचें. भारत की नारी को, देश की आधी आबादी को उसका हक दें.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2