KBP Times

“राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता…” राजनाथ सिंह ने भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर बोला हमला

Rajnath Singh

India AI Impact Summit 2026: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का बीजेपी लगातार विरोध कर रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जब पूरा विश्व भारत को नई दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करते हुए देख रहा था और तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में हमारे बढ़ते वैश्विक नेतृत्व का साक्षी बन रहा था, उस समय कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करने का रास्ता चुना. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास भी है. मैं कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं.

“भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास”
रक्षा मंत्री ने आगे लिखा कि जब भी भारत वैश्विक मंच पर आगे बढ़ता है, कांग्रेस राष्ट्रहित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता देती दिखाई देती है. दलगत राजनीति को देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर रखना अत्यंत दुखद है. भारत की जनता भली-भांति समझती है कि कौन भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में जुटा है और कौन बार-बार भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है.

यह भी पढ़ें: AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के यूपी CM योगी, कहा- देश की कीमत पर खेल खेलना चाहते हैं…

“कांग्रेस DNA में है”
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इनके(कांग्रेस) DNA में है, देश को अलग-अलग स्थानों पर शर्मिंदा करना, देश को अपमानित करना. कांग्रेस ऐसा यहां तो करती रहती है. देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती है लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और राहुल गांधी के इशारे पर, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में चल रहे AI समिट में ऐसा किया. उस समिट में पूरे विश्व के प्रबुद्धजन आ रहे हैं, उसका हिस्सा बन रहे हैं. समिट के अंदर उन्होंने जिस प्रकार का कृत्य किया है, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है. मुझे पता चला है कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

“140 करोड़ देशवासियों का अपमान है”
सीएम सैनी ने आगे कहा कि देश का जब सम्मान बढ़ रहा है, गौरव बढ़ रहा है, उस समय जिस प्रकार की हरकत की गई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे लोग देश को हर मोर्चे पर अपमानित करने का काम करते हैं. परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. देश का यदि कहीं भी अपमान हो रहा है तो ये देश के 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2