KBP Times

“वो सत्ता के भोंपू बने हैं…” राहुल गांधी को लीडर ऑफ प्रोपगेंडा बताने पर निशिकांत दुबे पर भड़की कांग्रेस

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लीडर ऑफ अपोजिशन के बजाय लीडर ऑफ प्रोपगेंडा करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने चीन के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. जिसको लेकर अब कांग्रेस निशिकांत दुबे पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मैं समझता हूं कि अगर पहले नेहरू जी के बारे, कांग्रेस के बारे, राहुल गांधी जी के बारे में कोई कंपनी होती न, तो निशिकांत दुबे उसके सीईओ होते हैं. तो मैं समझता हूं कि वो सत्ता के भोंपू बने हैं, जिसमें तर्क कम है और शोर ज्यादा है.

“ये राहुल गांधी से डरे हुए हैं”
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से असल में इनको डर लगता है बहुत ज्यादा. ये राहुल गांधी से डरे हुए हैं. राहुल गांधी की बातों का इनके पास जवाब नहीं है और ये इस बात से परेशान हैं और ये चारों तरफ इसी तरह से बोलते रहते हैं. क्योंकि राहुल गांधी जी ने जो सवाल खड़े किए हैं, अब उन सवालों के ऊपर देश इनसे जवाब चाहता है और जवाब इनके पास नहीं है.

यह भी पढ़ें: “हिंदू ने हिंदू को मार दिया तो…” ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना रशीदी का बड़ा बयान

 “भाजपा का ईमानदारी से साहसपूर्वक मुकाबला करते हैं”
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी एक निडर, साहसी और मैं कहता हूं आजादी के बाद एक ऐसा नेता प्रतिपक्ष है, जिसने सरकार के सामने कोई समझौता नहीं किया है. गिने-चुने दो-तीन जो नेता प्रतिपक्ष हैं, उसमें राहुल गांधी का नाम मैं लेता हूं, जो पूरी ताकत के साथ बर्बरतापूर्वक होने वाले घटिया हमलों का, भाजपा का ईमानदारी से साहसपूर्वक मुकाबला करते हैं.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2