KBP Times

“हिंदू ने हिंदू को मार दिया तो…” ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना रशीदी का बड़ा बयान

Maulana Sajid Rashidi

Maulana Sajid Rashidi: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का दिल्ली उत्तम नगर के तरुण मर्डर केस और महिपालपुर में पुनीत यादव हत्याकांड को लेकर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि होली के दिन सिर्फ एक इंसिडेंट नहीं हुआ. होली के दिन दिल्ली के अंदर ही दो इंसिडेंट हुए. एक उत्तम नगर में हुआ, हम इसको जस्टिफाई नहीं कर रहे हैं. अगर रंग पड़ गया और ये रंग किसी ने जबरदस्ती डाल भी दिया तो भी उस पर इतना बड़ा एक्शन नहीं होना चाहिए था कि किसी की जान ले ले. लेकिन सरकार ने कार्रवाई की, उनको पकड़ लिया, उनका घर तोड़ दिया, सब कुछ हो गया.

“बजरंग दल आतंकवादी संगठन है”
मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने आगे कहा कि दूसरी ओर दिल्ली के महिपालपुर में पुनीत यादव नाम के युवक को हिंदुवादी संगठन से जुड़े लोगों ने मार दिया. उनमें से अभी तक कोई नहीं पकड़ा गया. उस केस में सिर्फ 3 नाबालिग पकड़े गए हैं असली मुजरिमों को नहीं पकड़ा गया. न उनके घर बुलडोजर चला. मैं तो कहता हूं बजरंग दल आतंकवादी संगठन है, जो देश में दहशत फैलाने का काम कर रहा है. इन्हें पुनीत यादव के घर भी जाना चाहिए. हिंदू ने हिंदू को मार दिया तो वहां भी इसी एक्शन की बात करें.

यह भी पढ़ें: ‘प्रियंका गांधी नेता प्रतिपक्ष होतीं तो…’, सदन में बोले किरेन रिजिजू, वायनाड सांसद ने किया पलटवार

“क्या होगा ट्रॉफी का मस्जिद में जाकर”
TMC सांसद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के T20 ट्रॉफी को मंदिर ले जाने वाले बयान पर भी मौलाना साजिद रशीदी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देखिए ये बड़ी अजीब सी स्थिति है, हर आदमी हर बात में राजनीति करने की कोशिश करता है. सवाल ये है कि टीम इंडिया के कप्तान वो हिंदू, बीसीसीआई के मेंबर वो हिंदू, आईसीसी के मेंबर वो हिंदू, उनके चेयरमैन हिंदू. जब ट्रॉफी आएगी, अगर वो मंदिर लेकर जा रहे हैं, तो उसमें बुराई क्या है. मुझे तो नहीं लगता कि इसमें कोई सियासत होनी चाहिए. अब अगर आप ये कहें कि साहब वो ट्रॉफी मस्जिद में भी जानी चाहिए, क्या होगा ट्रॉफी का मस्जिद में जाकर और मस्जिद में इस तरह की चीजें होती भी नहीं. तो ये खाली राजनीति है, इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए. क्योंकि आजकल जो भी बात जबान से निकलती है, वो सिर्फ इंडिया में नहीं रहती. वो बहुत दूर तक जाती है. हर चीज में कंट्रोवर्सी पैदा करना, ये कहीं न कहीं अपने मुल्क को कमजोर करने जैसा है. अपने आपको कमजोर करने जैसा है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2