KBP Times

“देश को कह रहे थे पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं…” राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे खुद पैनिक में हैं कई अन्य कारणों की वजह से. वे एपस्टीन की वजह से पैनिक में हैं, वे अदाणी केस की वजह से पैनिक में हैं. कल PM की कुर्सी खाली पड़ी थी. वे देश को कह रहे थे कि पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं.

“गलत विदेश नीति ने यह समस्या पैदा की है”
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आम तौर पर प्रक्रिया होती है कि आप बात करने के लिए कह सकते हैं. इसलिए मैंने देश में LPG गैस और तेल की स्थिति के बारे में बयान देने की इजाज़त मांगी. लेकिन एक नई प्रक्रिया शुरू हुई है कि पहले मंत्री तय करेंगे, फिर मैं बोलूंगा, फिर मंत्री जवाब देंगे. असल में मुख्य बात यह है कि गैस, सारा फ्यूल एक समस्या बनने वाला है क्योंकि असल में हमारी एनर्जी सिक्योरिटी से कॉम्प्रोमाइज़ किया गया है. गलत विदेश नीति ने यह समस्या पैदा की है. अब हमें तैयारी करनी होगी. हमारे पास अभी भी थोड़ा समय बचा है. सरकार और प्रधानमंत्री को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, नहीं तो करोड़ों लोगों को बहुत बड़ा नुकसान होगा.

“हमारे लोगों को भारी नुकसान न हो”
उन्होंने कहा कि हम एक अस्थिर समय में जा रहे हैं. इस दौरान आपको अपनी सोच बदलनी होगी. मैं सरकार को यह सुझाव दे रहा हूं कि अब उन्हें गहराई से सोचना शुरू करना होगा और यह पक्का करना होगा कि हमारे लोगों को भारी नुकसान न हो. मैं कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहा हूं. मुझे दिख रहा है कि एक बड़ी समस्या आने वाली है. समस्या यह है कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम नहीं कर पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: “कोई पुलिस का इंतजाम नहीं था…” अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

“प्रधानमंत्री मोदी को ब्लेकमेल किया जा रहा है”
इससे पहले भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन हमारे compromised प्रधानमंत्री में इस पर चर्चा करने का साहस नहीं है. शेयर बाज़ार गिर रहा है, LPG की कीमतें बढ़ रही हैं और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच रही हैं. इसका सीधा असर आम आदमी, घरेलू बजट और छोटे व मध्यम व्यवसायों पर पड़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी को ब्लेकमेल किया जा रहा है. उनके पास भारतीय जनता के हितों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे.

डांडी मार्च की वर्षगांठ पर जयपुर में कांग्रेस का शांति मार्च | अशोक गहलोत और डोटासरा का BJP पर हमला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2