KBP Times

LPG की कमी को लेकर विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार, कहा- PM मोदी देश का सर शर्म से झुक गया…

LPG Cylinder Crisis

LPG Cylinder Crisis: मुंबई और बेंगलुरु के रेस्टोरेंट्स में एलपीजी सिलेंडर की कमी पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि पहले सरकार LPG कमर्शियल घरेलू के दाम बढ़ाती है और फिर ये युद्ध 9-10 दिन चला और गैस की कमी हो गई है, 25 दिन से पहले घरेलू की बुकिंग नहीं होगी. जो ये कमी है इसके लिए भारत सरकार का पेट्रोलियम मंत्रालय जिम्मेदार है. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी इस देश का सर शर्म से झुक गया है जब ट्रंप कहते हैं कि 30 दिन और पेट्रोल खरीद लो. क्या भारत अब ट्रंप के दया पर निर्भर करेगा कि उसे कहां से क्या व्यापार करना है.

“देश से लगातार झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं”
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि सारी दुनिया में इसकी कमी हो गई है लेकिन हमारी सरकार देश की जनता को लगातार गुमराह कर रही है सरकार कह रही है कि हमारे पास पर्याप्त LPG, पेट्रोल-डीजल का है जबकि 80% हमारे यहां जो पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल आता है वो बाहर से ही आता है वो बंद हो गया है तो ये देश से लगातार झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं. इनकी गलत नीतियों के कारण देश को बहुत नुकसान हो रहा है.

यह भी पढ़ें: “चोर पॉकेटमार जब पकड़ा जाता है तो…” शराब घोटाला केस में केजरीवाल को HC के नोटिस पर बीजेपी ने घेरा

“ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं”
समाजवादी पार्टी नेता नीरज कुशवाहा मौर्य (Neeraj Kushwaha Maurya) ने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है. लगातार गैस के दाम बढ़े हैं जिस तरह से गैस की कमी की सूचनाएं आ रही हैं ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं. इसमें सरकार को पूरी जिम्मेदारी के आगे आकर इसकी अपूर्ण सुनिश्चित कराना चाहिए क्योंकि मिडिल ईस्ट में जिस तरह से घटनाक्रम हो रहा है युद्ध के हालात हैं ऐसे में हमारे देश में लोगों को पेट्रोलियम उत्पाद चाहे वो गैस हो चाहे वो अन्य पदार्थ हो वो समय से मिले और मिलना सुनिश्चित ये सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इसमें लगातार विफल होती नजर आ रही है.

सरकार का क्या कहना है?
भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा कि ईंधन आपूर्ति में मौजूदा भू-राजनीतिक बाधाओं और LPG की आपूर्ति पर रुकावटों को देखते हुए, मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को अधिक LPG उत्पादन करने और इस अधिक उत्पादन का उपयोग घरेलू LPG इस्तेमाल के लिए करने का निर्देश दिया है. मंत्रालय ने घरों में घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी है और जमाखोरी/ब्लैक मार्केटिंग से बचने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड शुरू किया है. इंपोर्टेड LPG से नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान जैसे आवश्यक गैर-घरेलू क्षेत्र में प्राथमिकता दी जा रही है. दूसरे गैर-घरेलू क्षेत्र में LPG सप्लाई के लिए, रेस्टोरेंट/होटल/दूसरी इंडस्ट्री को LPG सप्लाई के लिए आए रिप्रेजेंटेशन को रिव्यू करने के लिए OMCs के तीन ED की एक कमेटी बनाई गई है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2