KBP Times

“चोर पॉकेटमार जब पकड़ा जाता है तो…” शराब घोटाला केस में केजरीवाल को HC के नोटिस पर बीजेपी ने घेरा

Liquor Policy Case

Liquor Policy Case:दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियों पर रोक लगा दी गई है और दिल्ली एक्साइज पॉलिसी सीबीआई मामले में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है. जिसको लेकर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हम स्वागत करते हैं क्योंकि कही न कही एक आशा की किरण जागी है कि दिल्ली की जनता को शराब घोटाले में उच्च न्यायालय न्याय देगा. राउंड एवेन्यू कोर्ट का जो स्टेटमेंट जजमेंट आया था उसमें उन्होंने कहा था कि इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के खिलाफ भी इंक्वायरी बैठाने के आदेश कर दिए थे.

“दिल्ली की जनता को हाई कोर्ट जरूर न्याय देगा”
उन्होंने कहा कि स्पष्ट लग रहा है कि निचली कोर्ट के आदेश से हाई कोर्ट सहमत नहीं है. इसलिए उन्होंने तुरन्त इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के खिलाफ होने वाली इंक्वायरी पर स्टे ग्रांट किया है. मैं इसका भी स्वागत करती हूं ये मामला पहले भी हाईकोर्ट के समक्ष आया था बेल के स्टेज पर. तब हायर जुडिशरी को एक मौका पहले ही मिल चुका है सारे के सारे रिकॉर्ड को देखने के लिए, हाईकोर्ट ने तब केजरीवाल की बेल खारिज की थी. दिल्ली की जनता को हाई कोर्ट जरूर न्याय देगा.

यह भी पढ़ें: ओम बिरला को हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस, कहा- एक परिवार का माफिया राज…

“दिल्ली को कलंकित करने वाला घोटाला है”
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हाई कोर्ट ने स्पष्ट रूप से स्टे लगा दिया है और ईडी जो अपनी जांच कर रही है उसके ऊपर ट्रायल कोर्ट के आदेश का कोई असर नहीं पड़ेगा वो अपनी जांच करती रहेगी. जैसी-जैसी जांच होगी हाई कोर्ट के सामने आएगा और आज का जो फैसला वो सीधा-सीधा दिल्ली को कलंकित करने वाला घोटाला है आने वाले समय में जो निर्णय आएगा वो आप सबके सामने होगा.

“सभी टिप्पणियों पर स्टे कर दिया”
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ही नहीं, कोई चोर पॉकेटमार जब पकड़ा जाता है, तो बहुत तेज चिल्लाता है. वह इतनी ज़ोर से चिल्लाएगा, रोएगा, आंसू बहाएगा कि आपको लगेगा कि इस व्यक्ति के साथ बड़ा गलत हो रहा है. अरविंद केजरीवाल उस चीज़ के मास्टर हैं. लेकिन, सच पर आइए. हम कानून का सम्मान करते हैं. हम कोर्ट का सम्मान करते हैं. कुछ दिन पहले लोअर कोर्ट ने जो भी निर्णय दिया था, हाई कोर्ट ने उन सभी टिप्पणियों पर स्टे कर दिया और CBI की याचिका को स्वीकार कर लिया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2