KBP Times

“जनता कितना बर्दाश्त करेगी…” कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने LPG संकट पर सरकार को घेरा

Priyanka Gandhi

LPG Cylinder Crisis: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान LPG सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जनता कितना बर्दाश्त करेगी? इन 10 सालों में हर चीज के दाम बढ़ गए हैं. बेरोजगारी बढ़ रही है. अभी आप LPG का मुद्दा देख लें, सब इनकी नीतियों की वजह से. अगर सदन में इन चीजों पर चर्चा होती तो अच्छा रहता. हम जनता सवाल उठा पाते.

वहीं कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गैस एजेंसियों को निर्देश भेजे गए हैं कि वे कमर्शियल कामों के लिए कोई LPG सिलेंडर सप्लाई न करें. हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. सरकार भारत के लोगों से पूरी तरह झूठ बोल रही है.

“गैस की कमी के मुद्दे को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है”
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ईंधन और गैस की कमी के मुद्दे को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है. खाद और सीमेंट क्षेत्र पर बुरा असर पड़ना तय है, क्योंकि हम वेस्ट एशिया से लाइमस्टोन आयात करते हैं. हमारे 1 करोड़ से ज़्यादा लोग काम के लिए वेस्ट एशिया में रहते हैं. अगर युद्ध जारी रहा तो इन लोगों को भी पलायन करना होगा. कुल मिलाकर, भारत जैसे विकासशील देश पर इसका असर पड़ना तय है.

यह भी पढ़ें: “वो सत्ता के भोंपू बने हैं…” राहुल गांधी को लीडर ऑफ प्रोपगेंडा बताने पर निशिकांत दुबे पर भड़की कांग्रेस

“सरकार आंख मूंदे बैठी थी”
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा LPG सिलेंडर की कमी पर कहा कि जब युद्ध शुरू हुआ उस समय इस पर विचार नहीं किया गया. अगर उस समय तैयारी कर लेते तो आज ये समस्या नहीं आती. सरकार आंख मूंदे बैठी थी जिसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है.

“जंग चलती रहेगी तो बहुत किल्लत होगी”
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि जंग चलती रहेगी तो बहुत किल्लत होगी. कई सेक्टर पर इसका प्रभाव पड़ेगा इसलिए सरकार ने सही किया है कि इसको प्राथमिकता दी है कि सबसे पहले कंज्यूमरर्स(गैस सिलेंडर) को मिलना चाहिए और उसके बाद इंडस्ट्रीज़ को देना चाहिए. यह फैसला सही है. उन्हें(सरकार को) जो दूरदृष्टि दिखानी चाहिए थी वो नहीं दिखाई. हिंदुस्तान मुश्किल स्थिति में है.

इंदरगढ़ थाने में युवक की मौ*त, हिरासत में आत्मह*त्या से मचा हड़कंप | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2