Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जर्मनी में स्थित BMW की फैक्ट्री पहुंचे, जहां उन्होंने भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने पर भी जोर दिया। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष पांच दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं। इस दौरान वो बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रतिनिधियों और भारतीय डायस्पोरा से बातचीत करेंगे।
“एक शानदार अनुभव रहा”
फैक्ट्री विजिट के दौरान का राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक वीडियो भी शेयर किया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम BMW की फैक्ट्री गए। एक शानदार अनुभव रहा। मुझे खुशी हुई कि उनके पास 450 सीसी की TVS बाइक है। भारत का झंडा फहरा रहा है, यह देखकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा,’भारत को प्रोडक्शन शुरू करने की जरूरत है। प्रोडक्शन किसी भी देश की सफलता की कुंजी है। हमारा मैन्युफैक्चरिंग घट रहा है। इसे बढ़ाना चाहिए।’
While in Germany, LoP Rahul Gandhi toured BMW Welt and the BMW Plant in Munich, engaging with advanced manufacturing practices.
Manufacturing is the backbone of economic growth, India needs a renewed focus on it to create sustainable, quality jobs. pic.twitter.com/ewElbO1y5A
— Srinivas BV (@srinivasiyc) December 17, 2025
यह भी पढ़ें: मनरेगा नहीं ‘जी राम जी’ कहिए.. नाम बदलने वाले बिल पर संसद में केंद्र-विपक्ष आमने-सामने
वहीं, वीडियो में राहुल गांधी न सिर्फ शोरूम में घूमते नजर आ रहे हैं, बल्कि बाइक और कारें भी देख रहे हैं। साथ ही कांग्रेस नेता को वीडियो में उन्हें लोगों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ मैन्युफैक्चरिंग है। दुख की बात है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है। विकास को तेज करने के लिए, हमें ज्यादा प्रोडक्शन करने की ज़रूरत है। सार्थक मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने और बड़े पैमाने पर उच्च-गुणवत्ता वाली नौकरियां पैदा करने की जरूरत है।’
ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों ने किया स्वागत
बता दें, बर्लिन पहुंचने पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का हवाई अड्डे पर ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों ने स्वागत किया। वह यहां पर एक बड़े IOC कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें यूरोप के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
यह भी देखें: “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के बाद मंजू लता मीणा का नया बयान



