KBP Times

कोलंबिया में उड़ान भरते ही वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 14 कोलंबियाई सैनिक और 11 क्रू मेंबर थे सवार

Colombo Military Plane Crash

Colombo Military Plane Crash:दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को एक भीषण विमान हादसा हो गया. हादसे में 66 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं करीब 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है. जबकि 4 सैनिक अभी भी लापता है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए एयरफोर्स के हरक्यूलिस C-130 विमान में 111 कोलंबियाई सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे. विमान रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा.

हादसे की कारणों की जांच जारी
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के अनुसार, हादसा उसे समय हुआ जब विमान पेरू की सीमा में लगे कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था और सशस्त्र बलों के सैनिकों को लेकर जा रहा था. उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. ब्लू रेडियो के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि विमान में 110 सैनिक सवार थे और दुर्घटना शहरी केंद्र से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई. हादसे के तुरन्त बाद गांव के लोग घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे. कई लोग बाइक से घायलों को अस्पताल ले गए और आग बुझाने की कोशिश की.

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने साफ किया है कि अभी तक किसी आतंकी या हमले के सबूत नहीं मिले हैं यानि फिलहाल इसे एक हादसा ही माना जा रहा है. हादसे का शिकार हुआ C-130 हरक्यूलिस विमान 2020 में अमेरिका ने कोलंबिया को दिया था. कुछ साल पहले इसका पूरा मेंटेनेस किया गया था.

हादसे का शिकार हुआ C-130 हरक्यूलिस विमान
C-130 हरक्यूलिस विमान दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य परिवहन विमानों में से एक माना जाता है. इस विमान का इस्तेमाल सैनिकों तक हथियार और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाता है. इस विमान की खासियत यह भी है कि ये कठिन और कच्चे रनवे पर भी उतर सकता है. इसमें भारी सामान, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद गाड़ियां और बड़ी मात्रा में राहत सामग्री ले जा सकता है. इसका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा राहत आग बुझाने और मौसम की जानकारी जुटाई जैसे कामों में भी होता है. C-130 हरक्यूलिस विमान एक बार लगभग 42,000 पाउंड तक वजन एयरड्राप कर सकता है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2