KBP Times

“आंदोलन करना सबसे बड़ी देशभक्ति…” लखनऊ में छात्रों के प्रदर्शन में बोले कॉकरोच पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके

CJP Lucknow Protest

CJP Lucknow Protest: नीट पेपर लीक के विरोध में आज (12 जून) यूपी की राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया गया. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि हमारा देश एक आंदोलन से बना था, आंदोलन नहीं होता तो आजादी भी नहीं मिलती. इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन नहीं होता तो लोकतंत्र भी नहीं होता. आंदोलन करना सबसे बड़ी देशभक्ति है.चाहे लेखपाल हो, चाहे UPSI हो, या नीट या सीबीएसई जो भी पेपर लीक करने के दोषी होंगे, उन सबको रिजाइन करना होगा. सुबह करीब 10 बजे इको गार्डन में पहुंचे अभिजीत करीब 40 मिनट तक प्रदर्शनकारियों के बीच रहे. जिसके बाद वे कैब से बाहर चले गए. इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और लोकल पुलिस के 1500 से ज्यादा जवान तैनात रहे.

करीब 6 हजार अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ के इको गार्डन में करीब 6 हजार अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. छात्र पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे. उन्होंने पेपर लीक बंद करो और UPSI स्कोर कार्ड जारी करो के नारे लगाए. कुछ छात्रों-अभ्यर्थियों ने कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दीपके का भी विरोध किया. उन्होंने कहा कि हमारे इस प्रदर्शन का कॉकरोच जनता पार्टी से कोई मतलब नहीं है, वे राजनीति कर रहे हैं.

“जिम्मेदारों को रिजाइन करना होगा”
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमारे देश आंदोलन से बना है. आंदोलन नहीं होता तो आजादी भी नहीं मिलती. अगर देश में इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन ना होता तो आज लोकतंत्र ना होता. सबसे बड़ी देशभक्ति आंदोलन करना है. उन्होंने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से 20 जून को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. चाहे लेखपाल हो, चाहे UPSI हो, या नीट या सीबीएसई जो भी पेपर लीक करने के दोषी होंगे, उन सबको रिजाइन करना होगा.

यह भी पढ़ें: मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका, SC ने खारिज की याचिका, कहा- एक नई परंपरा शुरू हो जाएगी…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2