KBP Times

मिडिल-ईस्ट जंग के बीच खाड़ी देशों से 3 लाख लोग वापस लौटे, 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता

Iran Israel War:मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव और संघर्ष के बीच 28 फरवरी से अब तक करीब 3 लाख लोग खाड़ी देशों से भारत वापस आ चुके हैं. विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (गल्फ़) असीम महाजन (Aseem Mahajan) ने बताया कि अलग-अलग घटनाओं में 6 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है. ओमान और सऊदी अरब से फ्लाइट ऑपरेशन अभी जारी है. उन्होंने कहा कि बहरीन का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है. बहरीन की गल्फ एयर, सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे से भारत के लिए विशेष, गैर-निर्धारित वाणिज्यिक उड़ानें संचालित करना जारी रखे हुए है. कुवैत, बहरीन और इराक से उड़ानों पर लगी पाबंदियों को देखते हुए, हम भारतीय नागरिकों की सऊदी अरब के रास्ते यात्रा में भी मदद कर रहे हैं.

“शवों को जल्द से जल्द भारत वापस लाना है”
असीम महाजन (Aseem Mahajan) ने आगे बताया कि विदेश मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार बारीकी से नज़र रख रहा है. हमारे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में रहने वाले विशाल भारतीय समुदाय की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना रहा है. भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को सहायता और सहयोग प्रदान करने के लिए मंत्रालय का समर्पित विशेष नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत है. उन्होंने बताया कि सऊदी अरब, ओमान, इराक और UAE में मौजूद भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उनका मुख्य उद्देश्य लापता व्यक्ति का पता लगाना और जिन लोगों की मौत हुई है उनके शवों को जल्द से जल्द भारत वापस लाना है.

यह भी पढ़ें: “ईरान बर्बाद हो जाएगा…” इज़राइल-ईरान युद्ध को लेकर AIMIM चीफ ओवैसी का बड़ा बयान

“PM मोदी ने विश्व के 5 नेताओं से बात की”
वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं आपको उन घटनाक्रमों के बारे में जानकारी देना चाहूंगा जो हमारी पिछली मुलाकात के बाद से हुए हैं. प्रधानमंत्री ने कल पांच विश्व नेताओं से बात की. उन्होंने ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं से बात की. प्रधानमंत्री ने युद्ध के दौरान इज़राइल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद करने के लिए जॉर्डन के प्रयासों की गहरी सराहना की. इस संघर्ष के दौरान, वे जॉर्डन के रास्ते बाहर निकल रहे थे और वहां से अपने घर लौट रहे थे.

“22 जहाज़ और 611 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं”
पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा (Rajesh Kumar Sinha) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी समुद्री घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. हमारे सभी 22 जहाज़ और 611 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. जो लोग फारस खाड़ी क्षेत्र में हैं, उन पर डीजी शिपिंग द्वारा लगातार नज़र रखी जा रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2