KBP Times

“घर में ही बगावत…” तेजस्वी यादव के RJD अध्यक्ष बनने पर बोले शाहनवाज हुसैन

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav: RJD नेता तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिसपर तमाम राजनेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि राजद का पतन तय है. लालू जब तक अध्यक्ष थे तब तक कुछ लोग उनसे जुड़े थे क्योंकि सामाजिक न्याय के बारे में लोग उनका योगदान मानते थे. आज तेजस्वी यादव में क्या खूबी है. वह सिर्फ लालू के पुत्र हैं. पुत्र मोह में लालू ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है. यह पूरी तरह परिवारवाद का सिंबल है. इससे उनके घर में ही बगावत शुरू हो गई है. उनकी बहन (Rohini Acharya) ने ही ट्वीट कर दिया है. राजद और उनके परिवार में कलह तय है.

“तेजस्वी आरजेडी के आखिरी अध्यक्ष होंगे”
शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव आरजेडी के आखिरी अध्यक्ष होंगे, ये पार्टी अब बचने वाली नहीं है. क्योंकि राजद के कार्यकर्ताओं का पार्टी से विश्वास उठ चुका है. बहुत अच्छे-अच्छे कार्यकर्ताओं को अपेक्षा करके तेजस्वी यादव ने इतना खराब प्रदर्शन किया विधानसभा चुनाव में फिर भी लालू (Lalu Prasad Yadav) ने उन्हें किस बात का इनाम दिया है. सिर्फ पुत्र मोह में यह निर्णय लिया गया है. इससे ये साबित हो गया है कि राजद एक परिवारिक पार्टी है.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव को RJD राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर भाई, बहन और दोस्त की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

“RJD को ऐतिहासिक हार मिली”
वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा कारण रहा कि RJD को एक ऐतिहासिक हार मिली है। मैं मानता हूं कि वे(तेजस्वी यादव) लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं तो पार्टी की कमान उन्हीं के हाथों में जाती लेकिन यह कमान तभी जाती अगर पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होता. इन्हें इतना बड़ा पद दिया जा रहा है और यह दिखाता है कि यह(RJD) पार्टी एक परिवार तक ही सीमित है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2