KBP Times

तेजस्वी यादव को RJD राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर भाई, बहन और दोस्त की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav: RJD नेता तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिसपर उनकी बहन व RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि पार्टी के लिए और बिहार के लोगों के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि राष्ट्रीय जनता दल को अब एक कार्यकारी अध्यक्ष मिले हैं. बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मुझे लगता है कि सभी नेता इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे. सभी कार्यकर्ता भी इसमें सहयोग करेंगे. वहीं तेजस्वी यादव के भाई व जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिम्मेदारी मिली है तो वे(तेजस्वी यादव) अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें.

“राजद का झंडा पूरे देश में लहराएंगे”
वहीं तेजस्वी के दोस्त व राजद नेता संजय यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव युवा हैं. 15 साल का उनका राजनीतिक अनुभव है, उन्होंने सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर संगठन में 15 वर्ष तक काम किया. कार्यकारिणी में जो हमारे वरीय नेता गण हैं, जो अन्य प्रदेशों से यहां आए हैं, उन्होंने एक स्वर में, एक मत से तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू यादव के त्याग, संघर्ष व विचारधारा को हम आगे लेकर जाएंगे व राजद का झंडा पूरे देश में लहराएंगे.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी बने लालटेन के ‘पहरेदार’, RJD कार्यकारिणी की बैठक में चुने गए कार्यकारी अध्यक्ष

“सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया”
राजद नेता आलोक कुमार मेहता ने कहा कि राजद हमेशा अपने विचारों पर, अपने मूल सिद्धांतों पर अडिग रही है. लालू प्रसाद ने तेजस्वी यादव को नई जिम्मेदारी दी है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी के अंदर एक नए रक्त का संचार हो गया है. देश और राज्य के युवाओं में उत्साह है. RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आज तेजस्वी यादव सर्वसम्मति से बने हैं. पूरे देश में वे युवाओं, मजदूरों व किसानों के दिलों पर राज करते हैं. आज देश की सत्ता से जुमलेबाज और संविधान व लोकतंत्र को उखाड़ फेंकने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2