KBP Times

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

lal krishna advani

Lal Krishna Advani : बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत में कोई फर्क नहीं हुआ है। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है. शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल लाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया है, फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं. पल्मोनरी विभाग में उनका इलाज चल रहा है।

सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद कराया भर्ती

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार (18 अक्टूबर) शाम को नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 98 साल के आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच शनिवार (19 अक्टूबर) को उनके स्वास्थ्य को लेकर अपोलो अस्पताल का बयान सामने आया है।

जेपी नड्डा ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज सुबह 9.30 बजे अपोलो अस्पताल पहुंचकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. यह पहली बार नहीं है जब लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा हो. इससे पहले भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इसी साल मई में भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

हाल ही में पीएम मोदी ने की थी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर उनका आशीर्वाद लिया था. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.सार्वजनिक जीवन में उनके दशकों के योगदान और सेवा की गहरी छाप है.भारत की प्रगति को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है’।

8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था जन्म

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है. वह बीजेपी के सबसे प्रमुख नेताओं में शुमार हैं. पार्टी के संगठन को देशभर में मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है. वह कई बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. साल 1990 में उनकी राम रथ यात्रा भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण घटनाक्रम बनी. इस यात्रा ने बीजेपी की राजनीतिक पहुंच बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई. साल 2024 में उन्हें भारत के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी मारे गए; LoC के पास कर रहे थे घुसपैठ, सुरक्षाबलों का सर्च जारी

जयपुर से महज 18 KM दूर… विकास से कोसों दूर नांगल पुरोहितान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

lal krishna advani

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

Nai Naveli film by yami gautam

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

2

2