KBP Times

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

Nai Naveli film by yami gautam

Nai Naveli : अभिनेत्री यामी गौतम की एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ रिलीज हुई है और इसकी कमाई के आंकडे सामने आए हैं जिसके अनुसार फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर दशहरा के मौके पर बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल रहा है. कई सारी फिल्में एक साथ रिलीज हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि पहले वीकेंड में इसका कलेक्शन कैसा जाता है. पिछले कुछ सालों से हॉरर-कॉमेडी फिल्मों ने काफी बढ़िया परफॉर्म किया है। स्त्री 2 और मुंज्या जैसी फिल्में इसका उदाहरण है। लोगों को यह फिल्म भा रही है और संभावना है कि यह सुपरहिट हो जाए। बॉलीवुड की अगली बड़ी फिल्म रामायण 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो रही है। ऐसे में इस फिल्म के पास 20 दिन तक का समय है जिसमें ये अपने बजट को रिकवर कर प्रॉफिट की ओर जोर लगा सकती है।

फिल्म ‘नई नवेली’ की कमाई

‘नई नवेली’ फिल्म की बात करें तो जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन के मामले में 3.25 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 3.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने विदेश से पहले दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो इस फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4.58 करोड़ रुपये का हो चुका है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म आने वाले समय में अपनी कमाई से क्या कमाल कर के दिखाती है.

7 फिल्मों से सामना

ठीक तरह से देखा जाए तो यामी गौतम की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का सामना 7 फिल्मों से हो रहा है. इसमें रजनीकांत की जेलर 2, विजय देवरकोंडा की राणाबाली, हॉलीवुड की स्ट्रीट फाइटर और व्हेलफॉल, राजकुमार राव की प्रहार, अजय देवगन की दृश्यम 3 और सक्सेसफुल डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश का नाम शामिल है. इन सभी फिल्मों के बीच नई नवेली की कमाई को अंडरस्टिमेट नहीं किया जा सकता है खासकर जब रजनीकांत की जेलर 2 जैसी फिल्म हर दिन 100 करोड़ का कलेक्शन कर के दिखा रही हो.

यह भी पढ़ें –रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपए; Worldwide ओपनिंग में ‘Animal’, ‘धुरंधर 2’ भी पीछे

यह भी देखें – जयपुर से महज 18 KM दूर… विकास से कोसों दूर नांगल पुरोहितान!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

lal krishna advani

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

Nai Naveli film by yami gautam

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

2

2