KBP Times

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Students attack another

Attack from toy gun : कोटा में एलन कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहे दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया. उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक छात्र ने विवाद के दौरान बिहार के छात्र के सिर पर पिस्तौल जैसी दिखने वाली खिलौने वाली बंदूक (टॉय गन) के भारी बट से जानलेवा हमला कर दिया। सिर फटने से छात्र खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर पड़ा, जिससे पूरे संस्थान में अफरा-तफरी मच गई. घायल छात्र को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार शाम की घटना

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के दौरान कोचिंग परिसर में अचानक खौफ का माहौल बन गया. झगड़े के दौरान जब आरोपी छात्र ने अपने बैग से अचानक पिस्तौल जैसी दिखने वाली धातु की वस्तु निकाली तो वहां मौजूद छात्रों में गोली चलने की अफवाह फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि छात्र के पास कोई असली हथियार या बंदूक नहीं थी, बल्कि वह दिखने में हूबहू असली जैसी लगने वाली भारी मेटल या प्लास्टिक की खिलौने वाली गन/लाइटर थी।

सिर पर बट से वार, खून से लथपथ होकर फर्श पर गिरा छात्र

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी छात्र ने हमला कर दिया. आरोपी छात्र ने टॉय गन के भारी पिछले हिस्से (बट) से दूसरे छात्र के सिर पर तेजी से प्रहार किया. हमले में बिहार निवासी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा. घटना के तुरंत बाद कोचिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला, परिजनों को किया सूचित

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस की टीम ने कोचिंग परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है ताकि पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके. पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवाद में शामिल दोनों छात्र नाबालिग हैं और कोचिंग में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. दोनों छात्रों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें –सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

यह भी देखें – जयपुर से महज 18 KM दूर… विकास से कोसों दूर नांगल पुरोहितान!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

lal krishna advani

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

Nai Naveli film by yami gautam

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

2

2