Dipke : दिल्ली कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को जमानत दे दी है। दीपके को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया था और फिर देर रात गिरफ्तार किया था। बता दें कि एक सप्ताह में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे।
कांग्रेस की रैली एक नवंबर को
उधर SIR के विरोध में कांग्रेस की रामलीला मैदान में 1 नवंबर को रैली होगी। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से पहले ही इसकी इजाजत ले ली है।
महिला संगठनों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला
ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, क्रांतिकारी युवा संगठन और अन्य संगठनों ने दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे।
यह भी पढ़ें –कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला
यह भी देखें – जयपुर से महज 18 KM दूर… विकास से कोसों दूर नांगल पुरोहितान!


