KBP Times

नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर राजस्थान के पूर्व CM गहलोत ट्रोल, आखिर क्या है वजह?

hijab controversy

Nitish Kumar Hijab Controversy: राजनीति में महिला सम्मान को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं और मामला जुड़ा है हिजाब और घूंघट से. दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हुआ. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे. इसी कार्यक्रम में महिला डॉक्टर नुसरत परवीन हिजाब पहनकर मंच पर पहुंचीं. तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके चेहरे से हिजाब नीचे खींच दिया. डॉक्टर इस दौरान असहज नजर आईं और माहौल भी अटपटा हो गया. वीडियो सामने आते ही कांग्रेस और आरजेडी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला और इसे महिला सम्मान के खिलाफ बताया.

इतनी घटिया हरकत पर इतना सन्नाटा क्यों

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने वीडियो शेयर कर कड़ी आलोचना की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार में एक समारोह में पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक लड़की का जबरन हिजाब खींच लिया. सुरक्षाकर्मी को उस लड़की को पीछे खींचना पड़ा. इतनी घटिया हरकत पर इतना सुई टपक सन्नाटा क्यों? एक CM (Nitish Kumar Hijab Controversy) ने यह किया पर कोई आक्रोश नहीं? TV पर कोई डिबेट नहीं? हद है.

“मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश…” विधायक निधि कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर MLA रितु बनावत का बड़ा बयान

ज़ुबान पर तब दही जम गई

कांग्रेस नेता की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा (Radhika Khera) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस घटिया हरकत के समय आप कहा थी मोहतरमा? कहा है अशोक गहलोत जी पर आपका और राहुल बाबा का एक आक्रोश भरा ट्वीट? ज़ुबान पर तब दही जम गई और उगलियों पर ताले लग गए थे. क्या आपके high command ने इसके लिए पूरे हिंदू समाज से माफ़ी मागी थी ? Rights क्या हिंदू महिलाओं की नहीं हैं? फिलहाल मामले को लेकर राजनीति बढ़ती जा रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2