KBP Times

भगवंत मान के राष्ट्रपति से मिलने पर सियासत, कांग्रेस-BJP ने घेरा, कहा- नौटंकी करने की आदत नहीं गई…

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. जिसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह से संविधान का उल्लंघन हुआ, जब AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने दावा किया कि वे एक अलग पार्टी हैं और भाजपा में मिल गए, वह असंवैधानिक है. हमने भाजपा में शामिल हुए AAP के राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की. अगर केंद्र सरकार पंजाब में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करती है, तो हम कार्रवाई करेंगे. वहीं दूसरी तरफ सीएम मान की राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने सीएम मान पर हमला बोला है. इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि नौटंकी करने की इस पार्टी की आदत नहीं गई है.

“यह लोग राजनीति के नाम पर कलंक”
अजय आलोक ने आगे कहा कि कपटीवाल की पाप पार्टी पूरी नौटंकीबाज है. राज्यसभा की सदस्यता क्या राष्ट्रपति समाप्त करते हैं या उपसभापति समाप्त करते हैं? एक मुख्यमंत्री को क्या यह शोभा देता है कि इस तरीके की राजनीति में राष्ट्रपति को घसीटा जाए. संवैधानिक पदों का और संस्थाओं का मजाक बना रखा है इन लोगों ने. यह लोग राजनीति के नाम पर कलंक हैं. शराब पीकर कुछ भी काम करना है. बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि ऐसी नौटंकी करने में यह पाप पार्टी फेमस है. मसखरा मुख्यमंत्री, मदमस्त मुख्यमंत्री और नौटंकीबाज नेता होगा तो यही सब होगा.

यह भी पढ़ें: West Bengal 2026: कैसे बीजेपी ने ममता बनर्जी के गढ़ में बनाई जगह? 6 पॉइंट्स में समझिए पूरा गणित

“AAP नाकामी को छिपाने की कोशिश”
पंजाब सीएम भगवंत मान की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राजा वडिंग ने कहा कि असल बात यह है कि मुख्यमंत्री के ऐसे काम करने से कुछ खास हासिल नहीं होने वाला है. मुख्यमंत्री के अपने जो फैसले थे, या यूं कहें कि आम आदमी पार्टी की नाकामी को छिपाने की कोशिश में वह देश की राष्ट्रपति से मिल रहे हैं, किसी को ‘देशद्रोही’ कह रहे हैं, और दूसरों पर तरह-तरह के इल्ज़ाम लगा रहे हैं. लेकिन, मुख्यमंत्री मैं से पूछना चाहता हूं कि आप लोग भी यही खेल,खेल रहे हो? राघव चड्ढा और संदीप पाठक को राज्यसभा बनाने का जो फैसला लिया था आपने कमर्शियल हस्तियों, इंडस्ट्रियलिस्ट और पैसे वालों को जो बनाने का फैसला लिया था अब पूरा पंजाब आप के ऊपर इस बात पर सवाल उठा रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2