KBP Times

बांग्लादेश में हिंदू किराना व्यापारी की हत्या, 18 दिनों में 6 लोगों को मार डाला

Bangladesh Violence

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. सोमवार रात करीब 8 बजे नरसिंदी जिले में किराना व्यापारी की हत्या कर दी गई. बांग्लादेश में 18 दिनों में छठी बार हिंदू की हत्या की गई है. किराना व्यापारी मणि चक्रवर्ती अपनी दुकान पर बैठे थे, इस दौरान हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया. उनको गंभीर चोटें आई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. मणि चक्रवर्ती की हत्या के बाद अल्पसंख्यकों में भय पैदा कर दिया है. हिंदुओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

हिंदू की गोली मारकर हत्या

जशोर जिले में सोमवार शाम को एक हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मणिरामपुर उपजिला के वार्ड नंबर 17 के कोपलिया बाजार में शाम करीब पौने 6 बजे के करीब हुई. मृतक राणा तुषार कांति बैरागी के बेटे थे, जो केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने जब राणा प्रताप पर गोली चलाई वो बाजार में थे. गोली लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने…’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता

हिंदू व्यापारी को लगाई आग

पिछले सप्ताह कपड़ा कारखाने में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इसके अलावा अमृत मंडल, बजेंद्र बिस्वास और खोकन चंद्र दास की हत्या कर दी गई थी. स्थानीय समुदाय के जागरूक लोगों ने घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के एक व्यापारी की सार्वजनिक तौर पर हत्या बेहद चिंताजनक है. उन्होंने प्रशासन से हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

राजस्थान धर्म परिवर्तन कानून पर बवाल | लोग बोले दो साल से राजस्थान का बेड़ा गर्क कर दिया

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2