KBP Times

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक

Hormuz Strait

Hormuz Strait : होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी और ईरान द्वारा जहाजों पर किए गए हमलों में भारतीय नाविकों की लगातार मौत होने पर भारत सरकार ने बडा कदम उठाते हुए क्षेत्र में भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक लगा दी है। भारत सरकार द्वारा बताया गया है कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा जोखिम को देखते हुए भारत ने अगले आदेश तक होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) की नई तैनाती पर रोक लगा दी है। यह आदेश जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधन कंपनियों और नाविकों की भर्ती करने वाली रिक्रूटमेंट एंड प्लेसमेंट सर्विस लाइसेंस कंपनियों पर लागू होगा।

सर्तकता बरतने के निर्देश

सरकार ने सभी समुद्री कंपनियों को अरब की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा गया है कि वे नौवहन संबंधी सभी चेतावनियों और सुरक्षा सलाह पर लगातार नजर रखें और इंटरनेशनल शिप एंड पोर्ट फैसिलिटी सिक्योरिटी कोड का पूरी तरह पालन करें।

हमलों से भारतीयों पर बढा खतरा

सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब इसी हफ्ते होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास हुए ईरानी हमलों में दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाद इस समुद्री मार्ग पर हमलों का खतरा बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र में हुए हमलों में कम से कम 14 भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है। हालांकि अगर विदेशी शिपिंग कंपनियां भारत के बाहर से नाविकों की भर्ती करती हैं, तो भारत सरकार का यह आदेश उन पर सीधे लागू नहीं होगा।

होर्मुज स्ट्रेट से बुधवार को सिर्फ 9 जहाज गुजरे

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रॉयटर्स ने समुद्री डेटा कंपनी केप्लर के आंकड़ों के हवाले से बताया कि बुधवार को सिर्फ 9 जहाज इस समुद्री मार्ग से गुजरे, जबकि मंगलवार को यह संख्या 13 थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को ज्यादातर जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए ईरान के समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया। आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को इस रास्ते से बहुत बड़े कच्चा तेल ले जाने वाले टैंकर या एलएनजी टैंकर गुजरते नहीं दिखे। ईरानी हमलों के बाद कई शिपिंग कंपनियां होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए अमेरिका की सुरक्षा लेने से भी बच रही हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने फिर बरसाए बम, ईरान का पलटवार: बहरीन-कुवैत में मिसाइल हमले, मिडिल ईस्ट में जंग और भड़की

यह भी देखें: जयपुर के शास्त्री नगर पेंटर कॉलोनी चौराहा बना कचरे का अड्डा, गंदगी, जाम और नशे से लोग परेशान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2