KBP Times

राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपी अविनाश के घर मिला संदूक, जिसपर लिखा- रामराज्य कोष, चिपका है QR कोड

Ram Mandir Donation Scam

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपी अविनाश शुक्ला के योग केंद्र से पुलिस ने एक संदूक बरामद की है. इस संदूक पर राम राज्य कोष लिखा हुआ है. इसके ऊपर राम राज्य कोष भी लिखा हुआ है. इसके साथ ही पेटीएम का बार कोड भी लगा हुआ है. दरअसल, 28 जून को छापेमारी के दौरान यह संदूक बरामद की गई थी, जिसका वीडियो आज बुधवार को सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दान चोरी के 5 लाख रुपये भी इसी कमरे से बरामद हुए थे. कमरे में दो और बक्से रखे हुए हैं. आरोपी अविनाश शुक्ला प्रतापगढ़ का रहने वाला है पुलिस ने उसके घर पर भी छापेमारी की थी.

जांच के दौरान पता चला है कि राम मंदिर चोरी के 8 आरोपियों में से एक अविनाश शुक्ला, योग केंद्र में अपने भाई अभिषेक शुक्ला के साथ रहता था. उस केंद्र की योगाचार्य सीमा तिवारी ने बताया कि दोनों भाई यहीं रहते थे. अविनाश को चंपत राय ने ही रखवाया था.

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अविनाश शुक्ला राम मंदिर से गबन किए गए पैसे इसी बक्शे में रखता था. 5 जून को शाम साढ़े 7 बजे अविनाश शुक्ला के किराए के मकान से 20 लाख रुपये रिकवर किए गए थे.

निजी सुरक्षाकर्मी भी जांच के घेरे में
राम मंदिर परिसर में तैनात 400 निजी सुरक्षाकर्मी भी जांच के घेरे में हैं. उनकी ड्यूटी, रोस्टर, सीसीटीवी, एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि मंदिर की सुरक्षा पर ट्रस्ट हर महीने एक करोड़ रुपये खर्च करता था. यानी निजी सुरक्षा पर सलाना 12 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे थे. वो निजी सुरक्षा कंपनी बिहार के पूर्व सांसद की बताई जा रही है.

RSS चीफ मोहन भागवत को भेजी रिपोर्ट
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत को भेज दी गई है. यह रिपोर्ट पूर्वी यूपी के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने तैयार की है. सूत्रों की मानें तो क्षेत्र प्रचारक ने अपनी रिपोर्ट में राम मंदिर की व्यवस्थाओं, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और चढ़ावा चोरी का पूरा ब्योरा दिया है.

यह भी पढ़ें: ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन और PM मोदी के बीच बातचीत पर BJP नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2